28 साल की महिला की अंतिम इच्छा-'मेरी मौत के बाद इन 8 लोगों को फांसी पर लटका देना'

Jhunjhunu News In Hindi, झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के महिला पुलिस थाने में महिला के जहर खाकर जान देने के मामले में 12 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें उसने पति समेत 8 लोगों को फांसी पर लटकाए जाने ख्वाहिश जताई है।

hang these 8 people after my death, meena writes her last wish in letter

मामले के अनुसार झुंझुनूं जिले के गांव भिर्र निवासी सहिराम की बेटी मीना की शादी चार साल पहले गांव कुहाड़वास निवासी रामकिशन के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर मीना झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित महिला पुलिस थाने में आई और यहां अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे पुलिस थाने में हड़कंप मच गया और उसे तुरंत झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मीना की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

hang these 8 people after my death, meena writes her last wish in letter

पर्स में मिला सुसाइड नोट

महिला थाने के प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मीना के पुलिस थाने में जहर खाकर जान के बाद पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पर्स में 12 पेज का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने पति रामकिशन समेत आठ लोगों को खुद की मौत का जिम्मेदार बताते हुए ख्वाहिश जताई कि सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद फांसी पर लटका दिया जाए। साथ यह भी लिखा कि इस मामले में माता-पिता व पीहर पक्ष अन्य किसी व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।

शादी के बाद से करने लगे थे परेशान

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के बाद से उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग-परेशान करने लगा था। पति के खिलाफ उसने पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का केस रखा है। वह जयपुर में जॉब करती थी। वहां के पुलिस थाने में पति के खिलाफ मारपीट व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज करवाया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+