राजस्थान में ओलावृष्टि, इन जिलों में बर्बाद हो गई रबी की फसलें, किसान टेंशन में

Rajasthan News, भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर व टोंक के आस-पास के इलाकों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। भारी बरसात व ओलावृष्टि से रबी की पकी हुई फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

hailstorm in Bharatpur and tonk district of rajasthan

ओलावृष्टि के कारण जमीन पर सफेद चादर बिछी नजर आई है। बेमौसम बारिश से किसान परेशान हो गए और उनके माथे पर रबी की फसलों को लेकर चिंता की लकीरें खिंच गई। ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर को बादल छाए और देखते ही देखते बरस पड़े। शुरुआत में बारिश हुई और फिर चने के आकार के ओले गिरे, जिससे फसलें खराब हो गई। वहीं इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिनके कारण खेतों में फसलें जमीन पर गिर गई।

सर्दी के तेवर भी हुए तीखे

जैसे जैसे फरवरी बीत रहा था वैसे वैसे सर्दी का असर कम हो रहा था, मगर बीते चौबीस घंटे के दौरान मौसम बदलने से सर्दी के तेवर तीखे हो गए। लोगों के सर्दी के कारण धूजणी छूट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+