समर्थकों से डरी पुलिस, आसाराम को नहीं ले जा पाई अहमदाबाद

कई आरोपो में घिरे आसाराम से पूछताछ के लिए गुजरात पुलिस उन्हें अहमदाबाद ले जाने के लिए जोधपुर आ गई है, लेकिन समर्थकों के डर से उन्हें जेल से बाहर ले जाने में असमर्थ है। जेल में बंद आसाराम को बलात्कार के एक अन्य मामले में गुजरात पुलिस सुरक्षा कारणों से अबतक अहमदाबाद नहीं ले जा पाई है। जोधपुर कोर्ट ने गुजरात पुलिस को आसाराम की ट्राजिंट रिमांड दे दी है, लेकिन आसाराम उन्हें अबतक अहमदाबाद ले जाने में असमर्थ रही है।
दरअसल सूरत की दो बहनों द्वारा आसाराम और उसके पुत्र नारायण साईं के खिलाफ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराने के बाद गुजरात पुलिस 10 अक्टूबर को पांच सदस्यीय टीम आसाराम को लेने के लिए जोधपुर पहुंची थी, लेकिन जेल के बाहर आसाराम के समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए अबतक ले जा नहीं पाई है।












Click it and Unblock the Notifications