Ground Report: लोकसभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट, कोटा में नयापुरा के बाशिंदों ने सुनाई पीड़ा, बताया किसकी लहर
Ground Report Kota-bundi: लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की सीटों पर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई है और चुनावी प्रचार प्रसार भी जोरों पर है। आज हम बात करेंगे राजस्थान की हाट सीट कोटा-बूंदी लोकसभा सीट की।
कोटा-बूंदी लोकसभा सीट पर भाजपा से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तीसरी बार मैदान मैं है वहीं भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम कर मैदान मैं आए प्रहलाद गुंजल हालांकि बसपा सहित अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं लेकिन इस सीट पर चर्चा सिर्फ दोनों ही प्रत्याशियों की सबसे ज्यादा हो रही है।

एक ओर प्रहलाद गुंजल ओम बिरला को लेकर लगातार तीखी बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं भाजपाई भी राम मंदिर निर्माण के साथ कश्मीर में धारा 370 हटाने के मामले को भूनाकर वोट मांग रहे है।
वन इंडिया की टीम ने कोटा के नयापुरा इलाके में पहली बार आमजन के बीच जाकर बातचीत करने की कोशिश की, यह कोई सामान्य आमजन नहीं है। यहां टोपी वाले भी हैं तो दाड़ी वाले भी हैं। यहां हिंदू भी है तो मुस्लिम भी है।
पहली बार दोनों ही पक्षों के लोग खुलकर बोलेंगे, पहली बार कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर बिना शोर शराबे के सटिक और विश्वसनीय ग्राउंड रिपोर्ट देखिए कैसे लोगों ने जमकर धोया भाजपा और कांग्रेस को।
नयापुरा निवासी अकबर खान ने भाजपा के 400 पार के नारे को लेकर दावा करते हुए कहा कि 180 सीटें भी भाजपा को मिल जाएगी तो बड़ी बात होगी।
वहीं एक दूसरे स्थानीय बाशिंदे ने कहा कि 400 पार नहीं भाजपा संसद से बाहर होगी। इधर अन्य लोगों ने यहां की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को जमकर कोसा।
उधर पहली बार भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए फायरब्रांड नेता प्रहलाद गुंजल को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखते हुए कहा कि गुंजल अक्सर लोगों से मिलते है और उनकी समस्याओं का समाधान करते है। लेकिन ओम बिरला ने कभी आकर आमजन की समस्याओं को नहीं समझा। ना उनके समाधान के लिए काम किया।












Click it and Unblock the Notifications