Ground Report: लोकसभा चुनाव की कोटा-बूंदी से ग्राउंड रिपोर्ट, भाजपाइयों ने कांग्रेस पर कसा तंज

Ground Report LokSabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की मतदान को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। लगातार नेता और प्रत्याशी आमजन से मुलाकात कर पार्टी और प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांग रहे है।

नेता और प्रत्याशी आते है तब तक तो उनके साथ भीड़ नजर आती है। लेकिन आखिर आमजन की इस भीड़ के मन में क्या है , किसी नेता और प्रत्याशी ने जानने की कोशिश की है।

ground-report-lok-sabha-elections-kota-bundi-ground-report-bjp-taunts-congress

वन इंडिया डॉट कॉम की टीम ने लोकसभा चुनावों में राजस्थान का सभी 25 सीटों के ग्राउंड जीरों पर पहुंच बिना शोर शराबे और हल्ला के सटिक और विश्वसनीय जानकारी आप तक पहुंचाई है।

आज हमारी टीम राजस्थान की हॉट सीट कोटा-बूंदी में ग्राउंड जीरो पर पहुंची जहां बूंदी जिले के भाजपा नेताओं से जानने की कोशिश की आखिर इस बार उनके मन में क्या है ? पिछले 10 सालों में यहां के सांसद और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कितना काम किया और कांग्रेस ने क्या किया।

आपकों बता दे यह कोटा-बूंदी लोकसभा सीट है। यहां से पिछले 10 सालों में ओम बिरला सांसद है। जो संसद में लोकसभा स्पीकर भी है। भाजपा ने एक बार फिर से ओम बिरला को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। तो वहीं भाजपा को छोड़ कांग्रेस के दामन थामने वाले फायरब्रांड नेता प्रहलाद गुंजर भी कांग्रेस से प्रत्याशी है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वन इंडिया की टीम से बातचीत करते हुए क्षेत्र के विकास और ओम बिरला की कार्यशैली को लेकर जमकर तारीफ की।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इस क्षेत्र में पानी, सड़क की समस्याओं के समाधान के साथ ही केंद्र सरकार के कई प्रोजेक्ट लाए गए है। युवाओं को रोजगार के लिए छोटे उद्योगों की स्थापना की गई है। इन उद्योगों के लिए बैंक से लोन भी दिलवाए गए है।

बूंदी को पर्यटन क्षेत्र में पहचान दिलाने के लिए ओम बिरला ने काम किया है। बूंदी में खेल संकुल की स्थापना की गई है। वहीं शहर की सड़कों दशा को लेकर भी कहा कि यहां गावों से बुरे हाल में सड़के है।

लोकसभा सीट पर माहौल को लेकर भी आमनज ने बताया कि हवा तो मोदी की चल रही है। दूसरे एक भाजपा कार्यकर्ता ने दावा करते हुए कहा कि वोट प्रतिशत कम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है यहां तो देश में सिर्फ नरेंद्र मोदी का असर है। विपक्षी खेमा तो डरा हुआ है,सहमा हुआ है। इसी वजह से वोट डालने ही नहीं जा रहा है।

वोट प्रतिशत तो कांग्रेस का कम हुआ, भाजपा के वोट प्रतिशत में कोई कमी नहीं आई है। कांग्रेस के बयानों का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तो चाहती है कि हिंदु,मुस्लिम कर साम्प्रदायिकता के नाम पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा तो विकास कार्यों,योजनाओं के नाम पर वोट मांग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+