Ground Report: दौसा लोकसभा सीट पर किसकी बजेगी बंसी, मुरारी या कन्हैया...शहरवासियों ने किसकी खोली पोल

Lok Sabha Election Ground Report: राजस्थान के सियासी रण में मुरारी और कन्हैया की चर्चा जबरदस्त हो रही है। आखिर कौन है यह मुरारी और कन्हैया जो एक दूसरे की सियासी मुरली बजाने में कसर नहीं छोड़ रहे है।

राजस्थान में लोकसभा चुनावों में दौसा सीट ऐसी है कि अब तक सियासी इतिहास में इसका अलग ही नाम रहा है। यह वहीं सीट जहां से राजस्थान के सबसे चर्चित कांग्रेसी नेता सचिन पायलट की सियासत शुरू होती है।

ground-report-from-dausa-whose-flute-will-play-kanhaiya-or-murari-in-the-words-of-city-residents

इसी सीट से सचिन पायलट के दिवंगत पिता राजेश पायलट पहली बार सांसद निर्वाचित हुए थे। यह वहीं राजेश पायलट जो आज भी किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते है।

इस लोकसभा चुनावों में पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट की प्रतिष्ठा बनी हुई है। सचिन पायलट भी कई बार दौसा के सियासी मंचों से इसकी बात कह चुके है।

Recommended Video

    Ground Report: दौसा लोकसभा सीट पर किसकी बजेगी बंसी, मुरारी या कन्हैया...शहरवासियों ने किसकी खोली पोल

    लेकिन अब बात यहां की जनता की करते है वो क्या सोचती है। शहर के कुछ प्रबुद्धजनों से वन इंडिया की टीम ने बातचीत की और जानने की कोशिश की दौसा में इस बार सियासी माहौल क्या है।

    दौसा के लालसोट में धर्मेंद्र ने बताया कि इस बार यहां का सियासी माहौल भाजपा की लहर में डूबा नजर आ रहा है। इस बार यहां भाजपा के प्रत्याशी कन्हैलाल कांग्रेस के मुरारी लाल मीना की बांसुरी बजाएंगे।

    इसके साथ ही यहां की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी शहरवासियों ने बताया कि यहां अब ईआरसीपी योजना से किसानों को राहत मिलेगी। जैसे ही ईआरसीपी प्रोजेक्ट धरातल पर उतरेगा यहां सालों का सूखा खत्म हो जाएगा।

    भाजपा प्रत्याशी कन्हैयालाल के मजबूत दावों को लेकर शहरवासियों ने बताया कि कन्हैलाल पिछले लम्बे समय से आमजन के बीच रहे है। इलाके के लोगों के बीच रहे है।

    शहरवासियों ने तो यहां तक दावा कि कन्हैयालाल बस्सी और चाकसू में काफी मजबूत है और मुरारी लाल मीना सिर्फ दौसा तक ही सिमित रह गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+