सुहागरात के बाद रात 12 बजे दूल्हा रहस्यमयी ढंग से हुआ गायब, 9 दिन से इंतजार कर रही दुल्हन

करौली। राजस्थान से एक दूल्हा लापता है। नई नवेली दुल्हन और परिजन बीते नौ दिन से उसका इंतजार कर रहे हैं। सुहागरात के बाद रहस्यमयी ढंग से गायब हुआ दूल्हा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Groom missing from Karauli, Rajasthan, bride waiting for nine days

जानकारी के अनुसार राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव इलाके के गांव दहमोली निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि उसके भाई आशीष कुमार उर्फ गोलू की शादी नौ दिन पहले हिंडौन तहसील के एक गांव में हुई थी। शादी होने तक सब कुछ ठीक था, मगर शादी के अगले दिन रात 12 आशीष अपनी दुल्हन को शोच करने जाने की कहकर घर से बाहर निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

मोबाइल घर पर मिला

आशीष का काफी देर तक इंतजार करने के बाद दुल्हन ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर सभी ने दूल्हे की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल पर फोन किया तो पता चला कि उसका मोबाइल घर पर ही रखा मिल गया। ऐसे में उसकी तलाश में पुलिस को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने दूल्हे के भाई पुष्पेंद्र की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+