Rajasthan : दादा का सपना पूरा करने के लिए ऊंटों पर निकली पोते की बारात, देखें वायरल VIDEO

बाड़मेर, 18 फरवरी। इन दिनों राजस्थान में हेलीकॉप्टर और महंगी गाड़ियों से बारात ले जाने का चलन शुरू हो चुका है। ऐसे में लीक से हटकर रेगिस्तान के जहाज यानी ऊंट पर निकली एक बारात सरहदी जिले बाड़मेर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सरहदी बाड़मेर में जिला मुख्यालय पर मलेश राजपुरोहित नामक युवक की बारात ठेठ राजस्थानी अंदाज में ऊंटों पर निकली।

Recommended Video

    Rajasthan : दादा का सपना पूरा करने के लिए ऊंटों पर निकली पोते की बारात
    दादा की बारात बरसों पहले ऊंटों पर निकली

    दादा की बारात बरसों पहले ऊंटों पर निकली

    दरअसल, मलेश के दादा की बारात बरसों पहले ऊंटों पर निकली थी। दादा का सपना था कि उनका पोता आधुनिक युग में भी परंपरागत ऊंटों की बारात निकालते हुए अपनी दुल्हन लेने जाए।

    सम से खास 21 ऊंटों को मंगवाया

    सम से खास 21 ऊंटों को मंगवाया

    दादा के सपने को पूरा करने के लिए दूल्हे मलेश के पिता दलसिंह ने बाड़मेर से 180 किलोमीटर दूर स्थित जैसलमेर के सम से खास 21 ऊंटों को मंगवाया और गाजे बाजे के साथ ऊंटों पर बारात निकाली।

    अचंभा देखने लायक था

    अचंभा देखने लायक था

    बाड़मेर जिला मुख्यालय के दानजी की होदी इलाके से शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई निकटवर्ती महाबार गांव पहुंची। बारात को शहर के रास्ते में जिन जिन लोगों ने देखा उनके आश्चर्य और अचंभा देखने लायक था।

    बरसों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया

    अपने दादा के सपने को पूरा करने के साथ-साथ राजस्थान की बरसों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने को लेकर निकली यह शाही बारात राजस्थान के समृद्ध लोकरंग को सभी के सामने रखती नजर आई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+