सिरोही : दादी ने पोते-पोती को लेकर कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
सिरोही, 11 अप्रैल। राजस्थान के सिरोही जिले कालंद्री पुलिस थाना इलाके के गांव सिरोड़की में एक महिला अपने पोते-पोती लेकर कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। पोते-पोती के साथ दादी के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कालंद्री पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाली महिला जत्तू देवी (65) अपने बेटे संकलाराम के साथ रहती थी। पिछले काफी समय से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ऐसी है कि वह उसका ठीक से इलाज भी नहीं करवा सका। संकलाराम के बेटे के मंगला की उम्र छह साल और बेटी की उम्र चाल साल थी।
सोमवार को जत्तू देवी का बेटा संकलाराम और बहू खेत में काम कर रहे थे। इस बीच जत्तू देवी अपने पोते मंगला और पोती ममता को लेकर कुएं में कूद गई। काफी समय तक जब तीनों नजर नहीं आए तो संकलाराम और उसकी पत्नी ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इस पर बाद में संकलाराम ने कुएं में झांककर देखा तो तीनों के शव उसमें तैर रहे थे। यह देखकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।












Click it and Unblock the Notifications