राजस्थान की इस दादी ने पोते की बहू को मुंह दिखाई में दी कार, वजह गर्व करने लायक
सीकर। यह बदलाव की नई बयार है। इस शादी में दहेज नहीं लिया गया। इसके विपरित दादी ने खुद अपने पोतों की बहुओं को मुंह दिखाई की रस्म में कार भेंट की। सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने वाला यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के सिरोही गांव की ढाणी तेजावाली का है।

जानकारी के अनुसार सीकर जिले के सिरोही कस्बे की ढाणी तेजावाली के राजस्थान पुलिस में कार्यरत बीरबल यादव की मां नाथी देवी जो अपने दो पौत्र की शादी में दहेज नहीं लेकर बदले में पौत्रवधू को मुंह दिखाई में कार दी है। नाथी देवी के बलबीर यादव एक ही बेटा है। जो राजस्थान पुलिस में पाली जिले में तैनात है।
वहीं नाथी देवी के दोनों पोते जिनकी मंगलवार को शादी हुई है। जिनमें बड़ा पोता पुष्पेंद्र ग्राम विकास अधिकारी पद पर कार्यरत है। वहीं छोटा पोता विकास आईआईटी खडग़पुर से बी.टेक की पढ़ाई कर रहा है। वहीं इनका तीसरा पोता मनोज एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिणय सूत्र में बंधकर आने वाली बड़ी पौधवधू बबलू तृत्तीय श्रेणी शिक्षक के पद पर तैनात है। वहीं छोटी पौत्रवधू रुपेश पढ़ाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications