समलैंगिक प्यार: लड़की को पाने के लिए दूसरी लड़की ने पुलिस थाने में काट ली नस
झोटवारा। राजस्थान में एक लड़की को हासिल करने के लिए दूसरी लड़की सारे हथकंडे आजमा रही है। मामला राजस्थान के झोटवारा इलाके का है।
एक लड़की के प्यार में पड़ी 20 साल की गुंजन शर्मा ने थाने में अपनी नस काट कर जान देने की कोशिश की। यही नहीं, गुंजन ने लड़की के पिता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत भी दर्ज कराई है।

लड़की को हासिल करना चाहती है गुंजन
20 साल की गुंजन शर्मा अपनी गर्लफ्रैंड के साथ जिंदगी बिताना चाहती है। लेकिन गर्लफ्रैंड उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। गुंजना का कहना है कि वह पिछले तीन साल से उस लड़की के साथ रिलेशनशिप में है और वह उसको अपना जीवनसाथी बनाना चाहती है।
हर तरह के हथकंडे आजमाने में लगी है गुंजन
जब लड़की ने गुंजन से रिश्ता तोड़ लिया तो उसके बाद मामला पुलिस थाने में पहुंच गया। गुंजन ने लड़की के पिता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की है।
गुंजन ने शिकायत में कहा है कि लड़की के पिता ने उनके घर में नहाते समय वीडियो क्लिपिंग बना ली और अब ब्लैकमेल कर रहे हैं। गुंजन ने लड़की के परिवार पर उसको प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि वह गुंजन की शिकायत की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि लड़की के परिवार पर दबाव बनाने के लिए शायद गुंजन ने यह रिपोर्ट लिखावाई है।
पुलिस थाने में काट ली अपनी नसें
एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि जून में दोनों लड़कियों का ब्रेक अप हुआ था।
जब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ था तब लड़की नाबालिग थी लेकिन अब वह बड़ी हो गई है और उसने गुंजन के साथ रहने से इनकार किया है।
जब पुलिस ने गुंजन को समझाने की कोशिश की थी तो उसने नसें काट कर थाने में खुदकुशी करने की कोशिश की।
मामले का समाधान तलाश रही है पुलिस
पुलिस लड़की के परिवार और गुंजन को साथ बिठाकर किसी समाधान तक पहुंचने की कोशिशों में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications