बहन को परेशान करने वाले को सबक सिखाने के लिए भाई बना लड़की, शराब पीने के बाद रास्ता भूला

भीलवाड़ा, 23 जून। बहन को परेशान करने वाले युवक को सबक सिखाने के लिए भाई ने पहले महिला के कपड़े और फिर बहन के फोन से कॉल करके मनचले युवक को बुलाया। उसके साथ लॉन्ग ड्राइव भी चला गया। रास्ते में शराब पार्टी के बाद रास्ता भटककर दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए और पूरी कहानी का खुलासा हो गया।

Recommended Video

    बहन को परेशान करने वाले को सबक सिखाने के लिए भाई बना लड़की, शराब पीने के बाद रास्ता भूला
    चोर होने के संदेह पर इन्‍हें पकड़ा

    चोर होने के संदेह पर इन्‍हें पकड़ा

    यह कहानी है मध्‍यप्रदेश के नीमच जिले सिंगोली थाना क्षेत्र इलाके के नया गांव के सोनू ऊर्फ सोनिया की है। पुलिस चौकी प्रभारी रामसिंह ने बताया कि रात्रि गश्‍त के दौरान चावण्डिया गांव से कॉल आया कि बाइक पर एक युवक और महिला घूम रहे हैं। चोर होने के संदेह पर हमने इन्‍हें पकड़ा तो युवक बाइक लेकर भाग गया, मगर कथित महिला को हमने रोक रखा है। बाद में पुलिस ने एक घण्‍टे की मशक्‍कत के बाद झाड़ियों में छीपे उस युवक को भी पकड़ लिया।

     माजरा कुछ और ही निकला

    माजरा कुछ और ही निकला

    जब इस महिला बने युवक और उसकी बहन को परेशान करने वाले युवक को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो माजरा कुछ और ही निकला। बाइक सवार युवक ने अपना नाम मिठ्ठू लाल भील ग्राम स्‍वरूप की खेडी बेगूं थाना क्षैत्र चित्‍तौडगढ जिले का बताया और महिला भेषधारी युवक मध्‍यप्रदेश के नीमच जिले का निकला।

    बहन को फोन करके परेशान करता

    बहन को फोन करके परेशान करता

    पुलिस ने जब इस युवक से महिला के कपड़े पहनने का कारण पूछा तो उसने बताया कि मिठ्ठू लाल आए दिन उसकी बहन को फोन करके परेशान करता है और बहन ने अपनी यह परेशानी अपने भाई सोनू ऊर्फ सोनियां को बतायी। उसने मनचले युवक को सबक सिखाने के लिए महिला के कपड़े पहने और अपनी बहन के फोन महिला की आवाज में पहले उसे अपने गांव बुलाया और फिर लॉन्ग ड्राइव के लिए बाइक से निकल गए।

     चलाणिया भैरूनाथ मन्दिर में पहुंचे

    चलाणिया भैरूनाथ मन्दिर में पहुंचे

    घूमते हुए ये लोग पहले शाहपुरा थाना पुलिस थाना इलाके के चलाणिया भैरूनाथ मन्दिर में पहुंचे, जहां उन्‍होंने दर्शन किए, मगर लौटते समय अत्‍यधिक शराब पीने से यह रास्‍ता भटक गए और चावण्डिया गांव में पहुंच गए। पूरे रास्‍ता युवक महिला की आवाज में उससे बात करता रहा, जिससे मिठ्ठू को उस पर शक नहीं हुआ। महिला बना युवक अपने गांव में स्‍टेज प्रोग्राम में महिला के कपड़े पहनकर अभिनय भी करता है।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+