Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ghunghat vs Hijab: CM अशोक गहलोत के Viral Video पर BJP MP का ट्वीट-'घूंघट पसंद नहीं, बुर्के से प्‍यार'

CM Ashok Gehlot ghunghat Viral Video: बांसवाड़ा दौरे पर सीएम अशोक गहलोत ने एक महिला चेहरे से घूंघट हटाते हुए कहा कि घूंघट का जमाना चला गया। वैसे भी मैं तो आपका भाई हूं। भाई से कैसा घूंघट?

CM Ashok Gehlot ghunghat Viral Video: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले घूंघट बनाम बुर्का विवाद उठता नजर आ रहा है। सीएम अशोक गहलोत के बाद एक वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने निशाना साधा है। (वीडियो नीचे)

जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद मेजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने तो यहां तक कह डाला कि आखिर क्‍यों? घूंघट पसंद नहीं और बुर्के से प्‍यार।

Ghunghat vs Hijab rajasthan

हुआ यूं कि 11 जून को सीएम अशोक गहलोत अपराह्न तीन बजे बांसवाड़ा जिले के घाटोल में मोटागांव पहुंचे थे। यहां उन्‍होंने महंगाई राहत कैंप का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन किया।

घाटोल दौरे पर सीएम अशोक गहलोत कार्यक्रम में महिलाओं की सरकारी योजनाओं को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला घूंघट निकाले हुए थी। तब सीएम अशोक गहलोत ने अपने हाथ से उस महिला के सिर से घूंघटा हटा दिया।

महिला के सिर से घूंघट हटाते हुए सीएम अशोक गहलोत उससे बोले कि 'घूंघट का जमाना अब गया। वैसे भी मैं तो आपका भाई हूं। भाई से घूंघट कैसा' इसके बाद महिला ने घूंघट हटाकर ही सीएम से बातचीत की।

इधर, सीएम द्वारा महिला का घूंघट हटाने को भाजपा ने बुर्का से जोड़ दिया। जयपुर ग्रामीण सीट से भाजपा सांसद मेजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'फर्क साफ है! कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या'

मेजर राठौड़ ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दो विंडो हैं। एक में सीएम हिंदू महिला के सिर से घूंघट हटवाकर उसे बात करते दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरे में सीएम एक मुस्लिम महिला के सामने खड़े हैं। उस महिला ने बुर्का पहन रखा है।

राजस्‍थान भाजपा के प्रदेश मंत्री लक्ष्‍मीकांत भारद्वाज ने भी सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। इन्‍होंने भी ट्विटर मेजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ वाला वीडियो 'घूंघट पसंद नहीं... बुर्के से प्‍यार' शेयर करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी कह रहे हैं कि घूँघट का जमाना गया अब, बात बिलकुल सही है पर खाली घूँघट का?

इसी तरह से भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश समन्‍वयक निखिल व्‍यास लिखते हैं कि 'मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिर्फ 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में बता दिया कि घूंघट और बुर्के में वो कितना फर्क करते हैं? घूंघट वाली महिला आई तो अपने हाथों से उसका घूंघट हटा दिया लेकिन बुर्के वाली महिला के बुर्के पर एक शब्द नहीं निकला गहलोत जी के मुंह से।

Ghunghat vs Hijab rajasthan

मालपुरा टोडारायसिंह से भाजपा विधायक कन्‍हैया लाल चौधरी लिखते हैं कि 'मुख्यमंत्री जी सारी कमियां आपको हिंदू धर्म में ही क्यू दिखाई देती है।घूँघट का जमाना गया अब, ये बात आपकी बिलकुल सही है, लेकिन खाली घूँघट का ? कभी बुर्का हिजाब, नकाब पर भी बोला करो न ? लेकिन कैसे बोलोगे तुष्टिकरण और धर्म विशेष की राजनीति कांग्रेस के रगो-रगो में जो भरी में हुई है।'

इस मामले में सीएम अशोक गहलोत का पक्ष भी लिया जा रहा है कि पत्रकार अवधेश पारीक लिखते हैं कि 'दरअसल, वायरल वीडियो का एक हिस्सा किया गया है लेकिन पूरे वीडियो में गहलोत महिला को कहते हैं कि-'मैं आपका भाई हूं और भाई के सामने कैसा घूंघट। यहां घूंघट हटवाने का संदर्भ 'भाई' समान यानि हमउम्र कहना था लेकिन इसे पीछे खड़ी एक बुर्के वाली महिला से जोड़कर फैलाया गया।

राजस्‍थान में क्‍या घूंघट प्रथा?

देश में घूंघट प्रथा सदियों से चली आ रही है। घूंघट भारतीय परंपरा और अनुशासन और सम्‍मान का प्रतीक माना जाता है। राजस्‍थान में आज भी यह प्रथा गांवों से लेकर शहरों तक में जिंदा है। महिला बड़े-बुजुर्गों के सम्‍मान में घूंघट निकालती हैं। खासकर अपने ससुराल में। आमतौर पर महिलाएं अपने पति से उम्र में बड़े व्‍यक्तियों के सामने आंचल या साड़ी के पल्‍लू से सिर व चेहरा ढक लेती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+