General Budget 2024: दवा विक्रेता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय ने कही बड़ी बातें
General Budget 2024: केंद्र सरकार के जिस बजट का इंतजार था आज वो आमजन का पूरा हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3.0 का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर दिया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए बजट को लेकर राजस्थान में दवा विक्रेताओं, ज्वैलर्स एसोसिएशन ने जहां तारीफ की है वहीं किसानों, आमजन और वकीलों ने नाराजगी जाहिर की है।
राजस्थान में प्रादेशिक आरजीएचएस दवा विक्रेता महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय ने आज संसद में पेश किए आम बजट की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि विकसित भारत को लेकर जिस तरह से बजट की उम्मीद थी काफी कुछ मिला है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगभग 79 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है जो काफी है।

इससे हमारे आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस बजट में महिलाओं का भी ख्यास ध्यान रखा गया है। सोने-चांदी और प्लेटिनम पर एक्साइज ड्यूटी को 15 से कम करके 6 फीसदी किया है। इससे महिलाएं स्वावलम्भी बनेगी साथ ही उनके गोल्ड भंडार में वृद्धि का भी दावा किया है।
Recommended Video
आम आदमी के टैक्स स्लैब में भी 17500 रूपए की बचत होने का दावा किया है जो आमजन के लिए एक बड़ी उपलब्धइ है।
विवेक विजय वर्गीय ने आज पेश किए बजट को बेहद उम्दा बताते हुए कहा कि इसमें आर्थिक प्रबंधन की मजबूती साफ झलक रही है।
भारत सरकार ने इस बजट में एक्साइज ड्यूटी खत्म करके आमजन को काफी राहत दी है। इससे आमजन को गम्भीर बिमारियों की महंगी दवाएं सस्ती मिल सकेगी।
आमजन की उम्मीदों को लेकर भी विवेक विजयवर्गीय ने दावा करते हुए कहा कि आमजन की उम्मीदों का कोई आंकलन नहीं कर सकता है। सारी मांगे पूरी करना या उन्हे मानना किसी के लिए मुमकिन नहीं है क्योंकि आमदनी और खर्चे के बीच सामंजस्य बिठाना बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications