Rajasthan: गहलोत सरकार ने किया इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का ऐलान, जानिए खास बातें
जयपुर, 29 मई। राजस्थान की गहलोत सरकार ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस बारे में सरकार की ओर से ट्वीट किया गया है।

जिसमें कहा गया है कि ' मनरेगा की तर्ज पर शहरी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू किए जाने की घोषणा की गई है। इस योजना से शहरी क्षेत्र में पात्र लोगों को 100 दिवस का रोजगार सुनिश्चित हो सकेगा।'
इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
जैसे मनरेगा के जरिए लोगों को काम मुहैया कराया जाता है, ठीक उसी तरह से अब शहरों में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू होगी जिसमें लोगों को शहरों में 100 दिन का रोजगार मिलेगा। सरकार इसके लिए 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी।इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके तहत 18 से 60 वर्ष के आयु के व्यक्तियों का जनाधार के आधार पर पंजीकरण होगा और काम करने वाले व्यक्ति काम के 15 दिन के भीतर को वेतन दे दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि ये योजना शहरी गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके लिए आवेदन ऑफ और ऑनलाइन दोनों तरह से किया जा सकता है।
खास बातें
- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना
- लाभार्थी: शहरी बेरोजगार युवा
- आवेदन का प्रकार: Online /offline दोनों
- अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट: https://rajasthan.gov.in/ पर लॉग इन करें।












Click it and Unblock the Notifications