राजस्थान के नरहड़ में आर्मी कैंप के पास से गैस एजेंसी संचालक गिरफ्तार, ISI को भेजी सेना की सूचनाएं

झुंझुनूं, 17 सितम्बर। राजस्थान इंटेलिजेंस और जयपुर मिलिट्री इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को सेना की गोपनीय जानकारी देने वाले एक संदिग्ध युवक को झुंझुनूं जिले के नरहड़ कस्बे से गिरफ्तार किया है।

Gas agency operator arrested near Army camp in Narhad Jhunjhunu information sent to ISI

इंटेलिजेंट के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवक संदीप (30) नरहड़ क्षेत्र में आर्मी कैंप के बाहर इण्डेन गैस एजेंसी चलाता है और गैस सप्लाई के बहाने आर्मी के कैंपस में युवक का आना जाना था। संदीप सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक एजेंट के संपर्क में आया और कुछ छोटी-मोटी सूचनाएं उस महिला एजेंट को देने लगा।

राजस्थान इंटेलिजेंस और मिलिट्री इंटेलिजेंस के रडार पर जब संदीप का सोशल मीडिया अकाउंट आया तो उस पर निगाह रखी जाने लगी। उसके बाद जब इंटेलिजेंस का शक पुख्ता हो गया तो संदिग्ध जासूस संदीप को 12 सितंबर को झुंझुनूं के नरहड़ कस्बे से गिरफ्तार कर जयपुर पूछताछ के लिए लाया गया।

सब इंस्पेक्टर की देने वाला था परीक्षा

पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब देखने वाला गिरफ्तार संदिग्ध जासूस संदीप राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 की तैयारी कर रहा था और हाल ही में हुई परीक्षा में बैठने वाला भी था, लेकिन उससे पहले ही वह 12 सितंबर को इंटेलिजेंस के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी के आईफोन और सोशल मीडिया अकाउंट को इंटेलिजेंस की टीम चेक कर रही है। इंटेलिजेंस द्वारा पूछताछ करने पर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई है।फिलहाल अभी उनका खुलासा इंटेलिजेंस की तरफ से नहीं किया गया है।इंटेलिजेंस ने संदीप का आईफोन -7 मोबाइल जब्त किया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

भाई पुलिस में कॉन्स्टेबल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जासूस संदीप का भाई राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है और जयपुर में ड्राईवर के पद पर पोस्टेड है। संदिग्ध जासूस संदीप के खाते को चेक किया तो उसमें 10 हजार रुपये आईएमपीएस के जरिये ट्रांसफर किये गये थे जिसका संतोषजनक जवाब संदीप नहीं दे पाया। संदीप एमकॉम तक पढ़ा हुआ है और गैस एजेंसी चलाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+