डायरेक्टर और टीचर ने नाबालिग का किया गैंगरेप, फिर करवाया गर्भपात
राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ में गैंगरेप का एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खबरों के मुताबिक एक प्राइवेट स्कूल के डायरेक्टर और टीचर ने नाबालिग का कई बार गैंगरेप किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की गर्भपात के बाद तबियत खराब हो गई। पुलिस के अनुसार अजीतगढ़ थाना इलाके के गांव बुरजा की छात्रा जनता बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पीडि़ता के भाई का आरोप है कि शिक्षक जगदीश यादव व शिक्षक जगत सिंह गुर्जर छात्रा को एक्सट्रा क्लास के नाम पर स्कूल जल्दी बुला कर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।
छात्रा के गर्भवती हो जाने पर आरोपी दोनों शित्रक उसे शाहपुरा के रजनीश हॉस्पिटल में ले गए और वहां उसका गर्भपात करवा दिया। इससे छात्रा की तबीयत खराब हो गई। ज्यादा तबियत खराब होने के चलते आरोपी नाबालिग छात्रा को अजीतगढ़ के अस्पताल ले गए। छात्रा ने घर वालों को बताया कि उसके साथ स्कूल में दो शिक्षको द्वारा काफी समय से गंदा काम कर रहे है। इसके बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।












Click it and Unblock the Notifications