परिवार का सपना पूरा करने के लिए हाथी पर सवार होकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन बोली-ख्वाब पूरा हुआ
भरतपुर, 31 जनवरी। राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास पुलिस थाना इलाके में वाल्मीकि समाज की एक बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। जयपुर से दूल्हा बारात लेकर रूपवास कस्बे में पहुंचा।

रूपवास में इस बारात की चर्चा की वजह ये है कि दूल्हा राजा महाराजा की तरह हाथी पर सवार होकर पहुंचा। बारातियों के लिए घोड़े व ऊंट भी थे। दरअसल, दूल्हा पक्ष का सपना था कि उनका लड़का राजशाही ठाठ-भाठ से शादी करने पहुंचे।
दूल्हे आशु के पिता का सपना था कि उनका बेटा अपनी दुल्हन को हाथी, घोड़े, ऊंट से लेने पहुंचा। दुल्हन कृष्णा के पिता धर्मसिंह भी अपनी बेटी की बारात को देखकर काफी खुश थे। जगह-जगह बारात का स्वागत फूलों से किया गया।
मीडिया से बातचीत में दुल्हन कृष्णा ने बताया कि वह काफी खुश हैं। उसे अच्छा लगा कि हाथी, घोड़ों और ऊंट से आई है। उनका भी सपना था की उनकी जब शादी हो तो दूल्हा हाथी, घोड़े लेकर आए आज उनका यह सपना पूरा हो गया।
दूल्हा आशु का एक बड़ा भाई है। उसकी शादी करीब 2 साल पहले हो चुकी है। कृष्णा दो बहनें और तीन भाई हैं। कृष्णा सबसे छोटी बहन हैं। जिसकी कल शादी हुई। आशु फिलहाल पढ़ाई कर रहा है, और आशु के पिता बिजनेस करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications