दौसा : दोस्त की हत्या कर शव को सड़क किनारे पटका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Video

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले एक युवक ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया और परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए वारदात को हादसे का रूप दे दिया। अब तक इस केस को सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, मगर सच्चाई सामने आने पर हर कोई चौंक गया।

Recommended Video

    दौसा : दोस्त की हत्या कर शव को सड़क किनारे पटका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा, Video
     friends murder iN Dausa Rajasthan, post mortem report revealed

    दरअसल, पूरा मामला 16 फरवरी का है। आरोप है कि विक्रम योगी ने अपने मित्र महेंद्र को बुलाया और दिनभर उसके साथ घूमता रहा। लगभग रात 11:00 बजे देवरी मोड़ पर ले आया। यहां महेंद्र पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया, जिससे महेंद्र को गहरी चोट आई और उसकी मौत हो गई। फिर आरोपी उसे सराय गांव में सड़क किनारे छोड़कर चला गया।

    खवारावजी पूर्व सरपंच शंकर के अनुसार महेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी हत्या की गई है। उसके सिर में धारधार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। इससे पहले शव को कलेक्ट्रेट के सामने लाकर प्रदर्शन किया गया। हालांकि बाद में परिजन समझाइश से मान गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। अभी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।

    दौसा डीएसपी दीपक शर्मा के अनुसार परिजनों ने मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दौसा एसपी को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है, जिस पर जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+