Murder In Sikar : दोस्त ने शर्ट से गला दबाकर की हत्या, शव को रजाई में लपेटकर टैंक में डाला
सीकर। राजस्थान के सीकर में दोस्त द्वारा दोस्त की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव रजाई में लिपटा हुआ पानी के टैंक से बरामद हुआ है। सीकर उद्योग नगर पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त जगदीश भट्ट को गिरफ्तार किया है।

सीकर सीओ सिटी (प्रशिक्षु आईपीएस) विनिता राणा के अनुसार दोनों दोस्त नेपाल के रहने वाले हैं। ये सीकर के एक होटल में काम करते थे। मंगलवार रात को दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हो गया और जगदीश ने भरत की हत्या कर दी। जगदीश ने भरत का गला उसी के शर्ट से घोंट दिया।
सुबह होटल संचालक को भरत नहीं दिखा तो उन्होंने जगदीश से भरत के बारे में पूछा। उसने जवाब दिया कि वह अपने भाई के पास नवलगढ़ चला गया होगा। खून देखने पर होटल संचालकों को शक हुआ है और पुलिस को बुलाया। जांच में हत्या की बात सामने आ गई। फिर जगदीश की निशानदेही पर 8 फीट गहरे पानी के टैंक से शव भी बरामद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications