बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि आज, सीएम गहलोत ने किया याद
नई दिल्ली, 01 अगस्त। आज प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज उन्हें याद किया है। उन्होंने ट्वीट ने किया है कि 'प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। स्वराज के प्रबल समर्थक के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों को प्रेरित किया। उनके आदर्शों, साहस और दृढ़ संकल्प को हमेशा याद किया जाएगा।'

तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भी ट्वीट किया है कि 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा" नारे के माध्यम से देश के युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं क्रांति की अलख जगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।'
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' इस कथन के साथ ही महान् स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने सबसे पहले ब्रिटिश राज में पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी। 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी के एक ब्राह्मण परिवार में जन्मे तिलक ने अंग्रेजों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी और भारतीयों के दिलों में आजादी की लौ जलाई थी। 1920 में मुबंई में उनका देहांत हो गया, मरणोपरान्त श्रद्धांजलि देते हुए गांधी जी ने उन्हें 'आधुनिक भारत का निर्माता' और पं. जवाहरलाल नेहरू ने 'भारतीय क्रान्ति का जनक' कहा था।












Click it and Unblock the Notifications