बांसवाड़ा में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहन के घर जा रहे चार भाइयों की मौत
बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें चार भाइयों की मौत हो गई। चारों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहन के घर जा रहे थे। मृतकों में दो सगे व दो चचेरे भाई शामिल थे।

पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा जिले के खोरापाड़ा इलाके के छोटी सरवन निवासी दिनेश, सोहन, मुकेश व दिलीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे बांसवाड़ा की ओर जा रहे थे। सामने से मार्बल से भरा एक ट्रक उदयपुर से मध्य प्रदेश के रतलाम जा रहा था।
रास्ते में दानपुर थाना इलाके के कंटुबी आड़ीभीत के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि बाइक परखच्चे उड़ गए और चारों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक काे माैके पर ही छाेड़कर फरार हाे गया। सूचना पाकर डीएसपी गजेंद्रसिंह, दानपुर थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, आंबापुरा थानाधिकारी किरेंद्रसिंह और पाड़ला चाैकी प्रभारी रवि थापा माैके पर पहुंचे। बांसवाड़ा एसपी कावेंद्रसिंह सागर, छाेटी सरवन एसडीएम मनाेज साेलंकी, आरटीओ इंस्पेक्टर नरेश मीणा भी मौका मुआयना किया।












Click it and Unblock the Notifications