राजस्थान: चुनाव हारने के ग्राम पंचायत का सामान अपने घर ले गईं पूर्व सरपंच, देखें वीडियो

जालोर। राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धानोल की पूर्व सरपंच पर सरकारी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी जब नवनिर्वाचित सरपंच व पंचायत को लगी तो उन्होंने सामान को सूचीबद्ध किया। जिस पर सामने आया कि पंचायत का काफी सामान नहीं है। इस बारे में पूर्व सरपंच माधुरी देवी और उसके पति परेश कुमार से संपर्क किया गया। आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत का सामान लौटाने से इनकार कर दिया।

Rajasthan: Former sarpanch took away the goods of gram panchayat after losing elections

वर्तमान सरपंच आरती देवी का कहना है कि मामले में पूर्व सरपंच और उसके पति की हठधर्मिता के कारण ये हालात बन रहे हैं वे मनमर्जी से पंचायत का सामान अपने कब्जे में लेकर बैठे हैं। जिससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सरपंच प्रतिनिधि गणपत लाल कोली ने बताया कि बोरवेल में लगा बूस्टर और उसकी केबल, सरकारी सामान में कुर्सी, टेबल, मनरेगा की 10 दरियां, पानी की टंकी समेत अन्य सामान पूर्व सरपंच के पास है।

कोली ने बताया कि धानोल ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में मेरी धर्मपत्नी आरती देवी के सामने पूर्व सरपंच माधुरी देवी के परिवारवालों ने चुनाव लड़ा था। वो चुनाव हार गईं। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत का सरकारी सामान अपने घर ले गईं। उधर, ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार ने इस मामले में पूर्व सरपंच माधुरी देवी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया है कि पूर्व सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत धानोल का सामान अनाधिकृत रूप से अपने घर लेकर गए थे। जिसे वापस करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+