Rajasthan: पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने ली भाजपा की सदस्यता, मंच से राजे ने छोड़े सियासी तीर

Rajasthan Vasundhara Raje News: देश की राजधानी दिल्ली से शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान राजस्थान में भी गति पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।

झालावाड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भाजपा की सदस्यता ली, इस दौरान इशारों ही इशारों में बड़े बयान देकर सियासी चिंगारी को हवा दे दी।

इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि धैर्य रखो तो मंज़िल ज़रूर मिलती है, वसुन्धरा राजे बोली घूम लिया मैंने जग सारा, अपना घर है सबसे प्यारा।

former-rajasthan-cm-vasundhara-raje-took-membership-of-bjp-said-big-things-from-the-stage

राजे ने कहा कि घूम लिया मैंने जग सारा,अपना घर है सबसे प्यारा। उन्होंने कहा कि मुझे जयपुर में सदस्यता ग्रहण करने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने निर्णय लिया कि मैं अपने घर झालावाड़ में ही सदस्यता लूंगी। इस अवसर पर सदस्यता अभियान के सह संयोजक विधायक निर्मल कुमावत भी मौजूद थे।

इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने कहा कि 21 अक्टूबर 1951 में हमारी विचारधारा का जो जनसंघ रूपी कारवां शुरू हुआ। वह आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है। यह हमारे कार्यकताओं की बदौलत हुआ है। कार्यकर्ताओं के धैर्य की वजह से हुआ है।

राजे ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि यदि धैर्य रखा जाये तो मंज़िल ज़रूर मिलती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने धैर्य रखा तो आज भाजपा इस मुक़ाम पर पहुँची। हमारे कार्यकर्ताओं के लिए पद नहीं,संगठन सर्वोपरि है। वह ख़ुद के लिए नहीं संगठन के लिए जीते हैं।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब देश में जनसंघ की सिर्फ़ 3 सीटें हुआ करती थी। आज देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसी विचारधारा भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार है।

एक जमाना था जब किसी गाँव में सरपंच तक बीजेपी का नहीं मिलता था, आज देश के अधिकांश प्रदेशों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+