Rajasthan: पूर्व सीएम गहलोत का पेपर लीक मामले में बड़ा बयान, भाजपा शासित राज्यों को लेकर क्या बोले गहलोत ?
Rajasthan Ashok Gahlot News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दूसरे दिन भी जोधपुर दौरे पर रहे। आज दूसरे दिन भी जोधपुर के सर्किट हाउस में गहलोत ने जनसुनवाई की इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए फिर से भाजपा सरकार पर हमला भी बोला।
गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए पेपर लिक के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र मेंं किस की सरकार है ? वहां पर भी पेपर आउट हो रहे हैं। पंजाब, यूपी, गुजरात कहां-कहां पेपर आउट नहीं हो रहे हैं। लेकिन कम से कम हमने तो कार्रवाई की है उनके भाजपा शासित राज्यों में कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है ।
सरकार युवाओं को, बेरोजगारों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। हम तो चाहते हैं कि जो पेपर लीक कर रहे हैं उनकों जेल में भेजिए। वहीं उन्होंने आरपीएससी के मामले को लेकर कहा कि आरपीएससी को लेकर लोगों में गलतफहमी है आरपीएससी और यूपीएससी आजादी के बाद में कानून बनाए गए थे।

उनके मेंबर को भी अगर हटाना है तो नहीं हटाया जा सकता, जब मेंबर ही नहीं हटा सकते तो कैसे आरपीएससी को भंग कर सकते हैं और अगर भंग करने का कोई तरीका है तो हमें भी बताएं हम भी सोचेंगे की करना क्या है ।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे समय के जो भी कार्य थे उन कार्यों को वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया ।
वही हरियाणा के चुनाव को लेकर गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो किया उससे जनता का मन परिवर्तन हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को वर्तमान सरकार ना तो पेंशन दे पा रही है । यहां तक की हमारे समय में जो भी कार्य थे वह सारे रोक दिए गए l
वहीं राशन सामग्री वितरण करने को लेकर उन्होंने कहा कि उसे बंद करने का क्या औचित्य था, एक फोटो ही तो बदलना थी।
प्रदेश में सड़कों की खस्ताहाल को लेकर गहलोत ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आकर बोल कर चले जाते हैं और आरोप हम पर लगाते हैं कि काग्रेस के समय काम नहीं हुआ। जोधपुर गवाह है कि जो काम यहां पर हमारे समय में हुआ है उतना कहीं कार्य नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications