ML Lather: कौन हैं पूर्व IPS एमएल लाठर, जो बने मुख्‍य सूचना आयुक्‍त, गहलोत सरकार में रहे थे DGP

ML Lather Chief Information Commissioner Rajasthan: राजस्‍थान की भजनलाल शर्मा ने पूर्व आईएएस-आईपीएस अफसरों को नियुक्तियां दी हैं। मंगलवार शाम को राजभवन में राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने इनको पद की शपथ दिलाई है।

पूर्व आईपीएस व डीजीपी रहे एमएल लाठर को राजस्‍थान का नया मुख्‍य सूचना आयुक्‍त बनाया गया है। राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिकरत की।

former IPS DGP ML Lather

पूर्व आईएएस सुरेश चंद्र गुप्‍ता, महेंद्र पारख और विधि सेवाओं से रिटायर हुए टीकाराम शर्मा सूचना आयुक्‍त बने हैं। इन्‍होंने ने भी मुख्‍य सूचना आयुक्‍त एमएल लाठर के साथ पद की शपथ ली है।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान मुख्‍य सूचना आयुक्‍त व सूचना आयुक्‍त पदों पर नियुक्ति के लिए सीएम भजनलाल शर्मा की अध्‍यक्षता में समिति बनाई गई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष टीकााम जूली और विधि मंत्री जोगाराम पटेल भी बतौर सदस्‍य शामिल हुए।

चारों पदों के लिए कुल 125 आवेदन आए थे। आवेदनों की छंटनी के बाद सीएम भजनलाल शर्मा की अध्‍यक्ष वाली नियुक्ति समित‍ि ने राज्‍यपाल कलराज मिश्र से सिफारिश की थी।

उल्‍लेखनीय है कि एमएल लाठर भारतीय पुलिस सेवा के अफसर रहे हैं। अशोक गहलोत सरकार के समय में 14 अक्‍टूबर 2020 को पुलिस महानिदेशक बने थे।

3 नवंबर 2022 तक डीजीपी रहे एमएल लाठर जनवरी 2023 में गहलोत सरकार में सूचना आयुक्‍त बने थे, जिन्‍हें अब भजनलाल सरकार ने प्रमोट करके मुख्‍य आयुक्‍त बना दिया। लाठर इस पर पर तीन साल या 65 साल तक की उम्र पूरी होने तक रहेंगे।

एमएल लाठर मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। ये 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अशोक गहलोत के बेहद करीबी पुलिस अफसरों में एक रहे हैं।

पूर्व आईपीएस एमएल लाठर का पूरा नाम मोहन लाल लाठर हैं। 10 मई 1961 को इनका जन्म किसान परिवार में हुआ। एमएल लाठर ने एमएससी की डिग्री हासिल कर रखी है।

एमएल लाठर का सर्विस रिकॉर्ड
-6 अक्टूबर 1989 को भरतपुर बयाना एएसपी के रूप में पहली पोस्टिंग मिली।
-24 फरवरी 1992 को बतौर एसपी पहली बार सिरोही में नियुक्ति।
-1994 से 2000 तक जयपुर, धौलपुर, उदयपुर, कोटा व दौसा में एसपी रहे।
-2002 से 2005 तक बाड़मेर, बीकानेर व जयपुर में डीआईजी रहे।
-2005 से 2007 तक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के डायरेक्टर रहे।
-2007 से 2012 तक जयपुर में बतौर आईजी पोस्टेड।
-2012 से 2019 तक एडीजी के रूप में सेवाएं दी।
-2019 से 2020 तक डीजीपी प्रशासन व कानून व्यवस्था -14 अक्टूबर 2020 से राजस्थान डीजीपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+