Rajasthan: पूर्व क्रिकेटर रैना ने 800 सीढ़ियां चढ़कर चौथ माता से की विश्व कप में भारत जीत की कामना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैनी अपने परिवार के साथ रविवार शाम को राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने चौथ माता से पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत की जीत के लिए कामना भी की।
सुरेश रैना के साथ उनकी पत्नी प्रियंका, बेटा रिया व बेटी ग्रेसिया भी आए। सवाई माधोपुर के होटल में कुछ देर रुकने के बाद सभी चौथ बरवाड़ा पहुंचे और 800 सीढ़ियां चढकर चौथ माता के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

मीडिया से बातचीत में चौथ माता मंदिर पुजारी शंकर लाल सैनी ने बताया कि उन्होंने सुरेश रैन व उनके परिवार का स्वागत किया और उनको माता की तस्वीर भेंट की। रैना परिवार सवाई माधोपुर में दो दिन रुकेंगे। इस दौरान रणथम्भौर में टाइगर सफार का भी आनंद लेंगे।
उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंसेस व चौथ माता मंदिर में सुरेश रैना के पहुंचने की खबर मिलने पर उनके कई फैन भी वहां पहुंच गए और उनके साथ खूब सेल्फी ली।
इस दौरान सुरेश रैना ने भी युवाओं से क्रिकेट को लेकर बात की और युवा क्रिकेटरों से मुलाकात भी। मंदिर में चौथ गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद सुरेश रैना और प्रियंका ने प्राकृतिक नजारे देखे।












Click it and Unblock the Notifications