Rajasthan: पूर्व CM वसुंधरा राजे का दिखा अलग अंदाज, ईंटों से पिलर की चिनाई करने लगीं
Former Cm Vasundhara Raje: मजदूर दिवस के मौके पर राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन के गांव देवनगर में श्रमदान किया।

'चिंता मत कीजिए, जनता के आशीर्वाद और विश्वास का यह मज़बूत जोड़ है, टूटेगा नहीं' यह बात राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कही। राजे सोमवार के श्रमिक दिवस के मौके पर झालावाड़ जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र झालरापाटन में थीं। 20 गांवों का दौरा किया। डांगी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की।
इस दौरान वसुंधरा राजे सिंधिया ने झालरापटन के गांव देवनगर में श्रमदान किया। राजेंद्र धाकड़ के निर्माणाधीन मकान में टीन शेड के पिल्लर की चिनाई की जा रही थी। पूर्व सीएम राजे वहां पहुंचीं तो कारीगर के हाथ से करनी लेकर सीमेंट बजरी के मसाले से पिल्लर की करीब एक फीट तक ईंटों की चिनाई की।
इस दौरान वसुंधरा राजे ने श्रमदान करने के साथ-साथ मजदूरों के साथ श्रमिक दिवस मनाया। मजदूरों को शुभकामनाएं दी। चिनाई करते समय मजदूर पूर्व सीएम की मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया तो उन्होंने कहा कि आप चिंता मत कीजिए, जनता के आशीर्वाद और विश्वास का यह मज़बूत जोड़ है, टूटेगा नहीं।
देवनगर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के साथ झालावाड़ सांसद और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी थे। मकान मालिक राजेंद्र धाकड़ और उनकी मां राधा देवी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान राजे ने धाकड़ के परिवार से वादा किया कि जब मकान का निर्माण पूरा हो जाएगा तो वे उनके घर छाछ पीने आएंगीं।












Click it and Unblock the Notifications