राजस्थान : देसी दूल्हे की शादी में विदेशी मेहमानों ने लगाए जमकर ठुमके

Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के एक युवक की शादी में विदेशी मेहमानों ने जमकर ठुमके लगाए, जिन्हें लोग देखते रह गए। राजस्थान के भरतपुर में सारस चौराहे के पास हुई इस शादी में विदेश मेहमानों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Foreign guests Dance at Wedding of Bharatpur groom

दरअसल, भरतपुर की विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रदीप सिंह पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं। शनिवार को उनकी शादी में कई विदेशी मेहमान भी शामिल होने आए हैं।

शादी में आए इन विदेशी मेहमानों ने भारतीय परिधान पहनकर निकासी में जमकर ठुमके लगाए और खूब मौज मस्ती की। होटल व्यवसाय और पक्षीविद रनवीर सिंह रन्नो के भांजे प्रदीप सिंह काफी समय से पर्यटन व्यवसाय में सक्रिय हैं। विदेश में भी उनकी जान पहचान है। शादी में विदेशों से कई दोस्तों ने शिरकत की।

दूल्हे के सभी विदेशी मित्रों ने अपने भारतीय मित्र की शादी में जमकर डांस किया है। दूल्हा बने प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके एक बुलावे पर उनके सभी विदेशी दोस्त भरतपुर आए हैं और शादी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+