Food poisoning Churu : चूरू के सरदारशहर में शादी समारोह में दावत खाने से 45 बच्चों समेत 90 लोग बीमार

चूरू, 2 सितम्बर। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के शोभासर गांव में एक शादी समारोह में दावत खाने के बाद लोग फूड पॉयजनिंग हो गए। इससे 90 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें 45 बच्चे शामिल हैं।

चार बहनों की एक साथ थी शादी

चार बहनों की एक साथ थी शादी

खबर है कि सरदारशहर के वार्ड 44 में कालू कुचामणिया की चार बेटियों की एक ही दिन शादी थी। दो की बारात बीदासर, एक की लाडनूं और चौथी बेटी की जोधपुर से आई थी। विवाह के सभी रस्में पूरी हो गई थी। दुल्हनों की भी विदाई भी हो चुकी थी और समारोह में दावत खाने वाले अधिकांश लोग सो चुके थे।

 पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई

पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई

दावत खाने के बाद रात एक-दो बजे लोगों को पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। एक के बाद एक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत खराब होने शुरू हुई तो निजी वाहनों से उन्हें सरकारशहर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीज आने पर अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई। एक बेड पर दो-दो, तीन-तीन मरीजों को रखने के बावजूद बेड कम पड़ गए तो मरीजों को जमीन पर लिटाकर उनका इलाज शुरू किया गया।

 प्रभारी ने रात को ही पूरे स्टाफ को अस्पताल बुलाया

प्रभारी ने रात को ही पूरे स्टाफ को अस्पताल बुलाया

अस्पताल प्रभारी ने रात को ही पूरे स्टाफ को अस्पताल बुलाया और पीड़ितों का उपचार शुरू किया। सूचना के बाद सरदारशहर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। बुधवार रात 2 बजे बाद तक भी लोगों का इलाज के लिए अस्पताल आना जारी रहा।

खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

शादी समारोह में भोजन के बाद लोगों के फूड पॉयजनिंग का शिकार होने की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है। उसने भोजन के सैम्पल लिए है। जिनकी जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+