Rajasthan: टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर में जल प्रलय, स्कूली बस सहित तेज पानी में डूबे युवक
Rajasthan Weather News: राजस्थान के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश का कहर बन कर टूट रही है। प्रदेश की टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर में जल प्रलय की तस्वीरे हर किसी को विचलित कर रही है।
टाइगर सिटी सवाईमाधोपुर में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जल प्रलय ला दिया है। जिला मुख्यालय सहित रणथम्भौर अभ्यारण्य और आस-पास के ग्रामीण इलाके पूरी तरह से पानी में जल मग्न नजर आ रहे है।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर मूसलाधार भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। जिसके चलते सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर ही बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।

शहर का लटिया नाला अपने पूरे वेग से बह रहा है। लटिया की शहर स्थित पुलिया भी पानी के वेग के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के ऊपर लटिया का पानी जा रहा है। जिला मुख्यालय के कई निचले इलाके की बस्तियां पानी में जलमग्न हो गई है।
Recommended Video
शहर में दर्जनों की तादाद में गाड़ियां पानी में डूब गई है। जिला अस्पताल में भी पानी भर गया है। जिस पर जिला अस्पताल परिसर के भीतर ही गाड़ियां 3 से 4 फीट पानी में डूबी हुई है।
भारी बारिश और बाढ़ की हालातो को देखते हुए जिला कलेक्टर ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक कक्षाओं की छुट्टी कर दी है ।
कलेक्टर खुद अपनी टीम के साथ अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को अलर्ट मोड पर रखकर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कर रहे हैं।
रणथंबोर के झरनो ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। जिला प्रशासन ने समूचे अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है । सवाई माधोपुर से अन्यत्र आने जाने के कई रास्ते भारी बारिश के कारण बंद हो गए हैं। लोगों की आवाजाही कई रास्तों पर बंद हो गई है । सवाई माधोपुर लालसोट मेगा हाईवे भी अवरुद्ध हो गया है।
इधर सवाई माधोपुर में अचानक पुलिया टूटने से स्कूल बस नाले में गिर गई है। वहीं पानी के तेज बहाव में 4 युवक बह गए है जिसमें 1 युवक को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर बचाया है।
सवाई माधोपुर जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। जिले के 18 बांध पूरी तरह से भर चुके है। लगातार बारिश के चलते नदी-नाले तेज उफान पर आ गए है।
हालांकि पुलिया टूटने से चार लोगों नाले में बह गए. एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन बाकी तीन लोगों को वे नहीं बचा सके। बहने वाले सभी लोग हम्माल मोहल्ला निवासी बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के पास ही सिटी बस स्टैंड स्थित है। इस वक्त शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। शहर में तेज प्रवाह के साथ पानी रौद्र रूप दिखा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications