Rajasthan: आज ईंद्रदेव का जल प्रलय, धौलपुर में भी बाढ़ के हालात, अलर्ट पर प्रशासन !
Rajasthan Flood News: राजस्थान के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे है। अजमेर, सवाईमाधोपुर के बाद अब धौलपुर में भी बाढ़ के हालात नजर आ रहे है।
धौलपुर जिलेभर में लगातार बारिश के चलते कई इलाके जलमग्न हो गए है। बारिश के चलते निचले इलाके के घरों में पानी भर गया है। सड़कें पानी में डूब गई है। वाहन भी पानी में कागज की कश्ती की तरह तैर रहे है।
राजस्थान के धौलपुर जिले में आसमानी बारिश कहर बनकर बरस रही है। पार्वती बांध ओवरफ्लो हो गया है। जिसके चलते डैम के 16 गेटों को 3 फीट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इससे करीब 50 गांवों में बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है।

Recommended Video
धौलपुर जिले में पिछले 40 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने त्राहि त्राहि मचा दी है । जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाके जल भराव की चपेट में बुरी तरह से आ चुके हैं।
उधर उर्मिला सागर की भी झोली पूरी तरह से भर चुकी है। उर्मिला सागर ओवरफ्लो होने की वजह से बीती रात प्रशासन ने खनपुरा सड़क मार्ग को काटकर डांग क्षेत्र में पानी निकला है। अन्नदाता की फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।
मानसून की बरसात में इस बार धौलपुर जिले में भारी तबाही मचाई है। पिछले 40 घंटे से जिले में मूसलाधार बारिश से खेत खलिहान जलाशय, झरना, ताल पोखर बांध सभी लबालब भर चुके हैं।
धौलपुर शहर की करीब 40 कॉलोनी तालाब के रूप में तब्दील हो गई है। ग्रामीण इलाकों में खरीफ की बाजार दलहन, तिलहन, ग्वार, ज्वार मक्का आदि जल भराव से बर्बादी के मुहाने पर आ गई है। खेतों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। आसमानी आफत से जिला पानी पानी हो गया है।
आमजन बेड पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हो रहे है। बारिश की वजह से घरों में खाना भी नहीं बना पा रहे है। दूसरी जगह से खाना मंगाकर खाने को मजबूर लोग, तो वही लगातर बारिश के चलते जिले के गांव ओर शहर का संपर्क ही टूट गया है।
जिले में भारी बारिश एवं जलभराव के कारण हो परेशानियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में धौलपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा व सहायता में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।
आज सुबह थाना दिहौली के गुनपुर टीकतपुर इलाके में बारिश के पानी में फसें एक महिला सहित 5 व्यक्तियों की जानकारी मिलते ही थानाधिकारी थाना दिहौली परमजीत सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने कडी मशक्कत के बाद 5 व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके घर पर छोडा है।












Click it and Unblock the Notifications