सिरोही में कार और ट्रक की हुई भीषण भिड़ंत, 2 बच्चों समेत पांच की मौत

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि कार में सभी सवार गुजरात निवासी थे, जो सिरोही की तरफ जा रहे थे। पुलिस की मानें तो हादसा एनएच-27 पर भिमाना के हुआ है।

Five people died in a road accident in Rajasthan

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह अहमदाबाद की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियत्रिंत होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। आमने-सामने की टक्कर में कार ट्रक में फंस गई। चीख-पुकार की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल। तब तक दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

जबकि 9 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए आबूरोड स्थित राजकीय व ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग अहमदाबाद से लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने जा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+