Bhilwara COVID-19 : पांच कोरोना मरीजों ने किया रिकवर, बांगड़ अस्पताल की टाइपिस्ट भी आई पॉजिटिव

भीलवाड़ा। राजस्थान की टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में तेजी से फैल रहे कोविड-19 के बीच राहत भरी खबर आई है। भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव 5 मरीज रिकवर कर रहे हैं। पांचों की दूसरी जांच रिपोर्ट ​नेगेटिव आई है। हालांकि अभी इनकी तीसरी और चौथी जांच भी होनी है। इसके बाद इन्हें पूरी तरह से कोरोना नेगेटिव माना जाएगा।

कोरोना से जंग रहे जीत भीलवाड़ा के मरीज

कोरोना से जंग रहे जीत भीलवाड़ा के मरीज

जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा में 27 मार्च तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 21 तक पहुंच गई थी। राहत की बात यह है कि इनमें 3 मरीजों की दूसरे चरण की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। यानि कि वे कोरोना से जंग जीत रहे हैं। वहीं, शनिवार को दो और कोरोना मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के साथ ही एक युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

 भीलवाड़ा की 21 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव

भीलवाड़ा की 21 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि भीलवाड़ा शहर में स्थित ब्रजेश बांगड़ मेमोरियल अस्पताल है। कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों का संबंध इस अस्पताल से रहा है। इसके डॉक्टर, नर्स, स्टाफ और यहां इलाज करवाने वाले मरीज कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब ताजा मामले में बांगड़ अस्पताल की 21 वर्षीय टाइपिस्ट युवती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में भीलवाड़ा में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 22 हो गया।

 चौथी रिपोर्ट के बाद देंगे छुट्टी

चौथी रिपोर्ट के बाद देंगे छुट्टी

जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट के अनुसार कोरोना वारयस को लेकर भीलवाड़ा प्रशासन और आमजन काफी जागरूकता दिखा रहा है। सप्ताहभर से कर्फ्यू लगा हुआ है। लोग अपनों घरों में रहकर खुद व शहर को भी बचा रहे हैं। वहीं, कोरोना पॉजिटिव सभी भीलवाड़ा के एमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन है। सात-सात दिन से इनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। पांच मरीजों की दूसरे चरण की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। चौथी रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+