Rajasthan Border: भारत-पाकिस्तान सीमा पर चलीं गोलियां, 30 करोड़ रुपए की 6 किलो हेरोइन बरामद
भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में गोलियां चली हैं। करीब 25 राउंड फायर किए गए। यह किसी जंग की वजह से नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर ड्रग तस्करी रोकने के लिए हुई है। बीएसएफ जवानों ने कार्रवाई करते हुए 30 करोड़ कीमत की छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-पाक सीमा पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ से सटी से 13K कैलाश पोस्ट पर सुबह पौने चार बजे कार्रवाई की है। जवानों को पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आता दिखा था, जो ड्रग्स लेकर आया था। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन को मार गिराया।

अब इस बात का पता लगाया जा रहा है कि बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए 30 करोड़ की हेरोइन किस तस्कर के लिए भेजी गई थी। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि अगर क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी जानकारी तुरंत प्रभाव से पुलिस को दें।
मीडिया से बातचीत में अनूपगढ़ DSP अमरजीत चावला ने बताया कि सुबह पौने चार बजे पाकिस्तान की ओर से ड्रोन आया, जिसे बीएसएफ जवानों ने 25 राउंड फायरिंग करके तारबंदी से लगभग ढाई किलोमीटर दूर भारत सीमा में गिराया।
जवानों को ड्रोन के साथ दो पैकेट्स में हेरोइन बंधी मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 30 करोड़ रुपए मानी जा रही है। इसके बाद सुबह से ही बीएसएफ के अधिकारी और जवान पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है।












Click it and Unblock the Notifications