राजस्थान में लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे युवकों ने टोकने पर पुलिस कांस्टेबल को गोली मारी

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के पुराने शहर में लगे कर्फ्यू से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक पुलिस कांस्टेबल शिवचरण मीणा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए कांस्टेबल को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

firing on dholpur Police constable when youth violating lockdown in Rajasthan

अस्पताल में भर्ती घायल कांस्टेबल शिवचरण मीणा ने बताया कि सुबह आठ से रात आठ बजे तक उसकी ड्यूटी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सागर पाड़ा क्षेत्र में लगाए गए कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने घर लौट गया था। घर पर खाना खाने के बाद वह बच्चों के लिए दूध लेने के लिए बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। तभी उसे रास्ते में रेल की पटरी के पास दो से तीन बाइक खड़ी मिली। जिन बाइकों के पास आधा दर्जन से अधिक लोग खड़े हुए थे।

पुलिस कांस्टेबल ने रास्ते में खड़े हुए लोगों को लॉकडाउन तोड़ने का उलाहना दे दिया। जिस पर बाइक सवारों में उससे गाली गलौच शुरू कर दी। फिर कांस्टेबल अपनी बाइक लेकर आगे चला गया। पीछे से दो बाइक सवार युवक उसके पास आए और उसे गोली मार दी। जो उसकी कलाई पर लगी, जिससे वह घायल हो गया।

धौलपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि मौके पर मौजूद अन्य युवकों की सहायता से कांस्टेबल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। मामले की सूचना मिलते ही देर रात को सीओ सिटी देवी सहाय मीणा भी मौके पर पहुंचे। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+