मेहंदीपुर बालाजी में आधुनिक हथियारों से लैस 5 बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने भी दागीं गोलियां
Dausa News, दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी में लक्खी मेले के दौरान बुधवार देर रात बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग हो गई। इससे भक्तों की जान जोखिम में पड़ गई। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।

देर रात पुलिस को मिली थी सूचना
दौसा एसपी प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे जरिए मुखबीर सूचना मिली थी कि मेहन्दीपुर बालाजी में शंकर सुवन धर्मशाला में दिल्ली के ईनामी बगमाश ठहरे हुए हैं, जो हत्या एवं लूट के प्रकरणों में फरार चल रहे हैं। उनके पास आधुनिक हथियार हैं।

हरियाणा के पांच युवक गिरफ्तार
इस पर मेहंदीपुर बालाजी थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ता के शंकर सुवन धर्मशाला पहुंचे और बदमाशों का कमरा चिह्नित कर बदमाशों को बाहर आने के लिए कहा तो उन्होंने जवाब में फायरिंग कर दी। दौसा एसपी प्रहलाद कृष्णिया के अनुसार बदमाशों ने कमरे की खिड़की खोलकर तीन राउंड गोलियां चलाई। आत्मरक्षा में थानाधिकारी ने भी तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में किसी को चोट नहीं आई। बाद में पुलिस ने संजय निवासी मसलाणा थाना खरखोद मजला सोनीपत, अमित उर्फ सन्नी निवासी ज्योमत नगर करनाल, जसवीर उर्फ पटवारी व जमील अहमद, अमित उर्फ मित्ता पानीपत को गिरफ्तार किया है।

ये हथियार किए बरामद
दौसा पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से एक कार्बाइन, 34 राउण्ड जिंदा कारतूस, एक खाली खोका, एक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस व दो खाली खौके, दो मैगजीन, एक राइफल, 12 बोर डबल बरैल, 25 कारतूस, 12 बोर जिंदा 4 कारतूस, 4 खाली खोके विभिन्न प्रकार के पहचान पत्र व अफीम करीब 490 ग्राम एवं एक स्कोडा गाडी बरामद की है।

दूसरी तरफ सामने यह कहानी
पांचों के खिलाफ मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अलावा दूसरी कहानी भी सामने आई है, जो पुलिस की लापरवाही उजागर कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के लिए देर रात एक वीवीआईपी परिवार आया था। परिवार के साथ गनमैन भी थी। इन्हें धर्मशाला में प्रवेश करते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पहुंची के अधिकांश जवान सादा वर्दी में थे। दोनों एक-दूसरे को संदिग्ध मानते हुए हवाई फायर किए। बाद उनके पकड़े जाने पर हकीकत सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications