राजस्थान: तरबूज लाल नहीं निकला तो चल गई गोलियां, बीच-बचाव करने वाले के जांघ में घुसी गोली

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड के लालगढ़ में तरबूज खराब निकलने की बात को लेकर हुई कहासुनी ने इतना उग्र रूप ले लिया कि युवकों ने गुस्सा होकर गोली चला दी। सोमवार देर शाम को बाइक व पीकअप में सवार होकर आए कुछ युवकों ने सब्जी बेचने वाले पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक के दो गोली लगने से वह घायल हो गया।

काली पहाड़ी गांव के रहने वाले हैं आरोपी

काली पहाड़ी गांव के रहने वाले हैं आरोपी

जानकारी के अनुसार लालगढ़ में रामनिवास सैनी की सब्जी की दुकान कर है। उससे पड़ोस के गांव काली पहाड़ी से कुछ युवक तरबूज खरीद कर ले गए। युवकों ने कुछ समय बाद दुकान पर वापस आकर तरबूज खराब होने की शिकायत की और रुपए वापस देने की मांग की। इस दौरान युवकों की दुकानदार के साथ कहासुनी हो गई। युवक गाली-गलौज कर वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद दो बाइक व एक पीकअप में वे दोबारा आए तथा गाली-गलौच करते हुए झगड़ा करने लगे।

दुकानदार का भाई आया बचाने

दुकानदार का भाई आया बचाने

झगड़ा होने पर दुकानदार रामनिवास का भाई शीशराम अपने घर से बाहर आया तथा उनके बीच-बचाव करने लगा तो एक युवक ने फायर शुरू कर दिए। युवक द्वारा तीन फायर करने पर दो गोली शीशराम के एक कोहनी में तथा एक जांघ में घुस गई। फायरिंग होने की घटना के बाद आरोपी फरार हो गए तथा काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर थानाधिकारी शीशराम मीण मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे।

घायल दुकानदार झुंझुनूं रैफर

घायल दुकानदार झुंझुनूं रैफर

दुकानदार ने बताया की घटना को अंजाम देने वाले प्रवीण, विजेंद्र, ज्वाला सिंह, करनेल सिंह निवासी काली पहाड़ी व एक युवक गांवली के रहने वाले हैं। घायल शीशराम को उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झुंझुनूं रैफर कर दिया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+