Video: राजस्थान के झुंझुनूं में 50 लाख की रंगदारी के लिए दिनदहाड़े फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल
Rajasthan Fairing News: झुंझुनू के गुढ़ा में एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी को लेकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तापड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी की पर्ची देकर फरार हो गए । फायरिंग का वीडियो सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजस्थान के झुंझुनू के गुढ़ा में एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए रंगदारी की पर्ची देकर फरार हो गए। बदमाशों की फायरिंग में व्यापारी बाल-बाल बच गया।

दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग के बाद व्यापारियों के साथ इलाके में दहशत हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कारतूस के खोल को जब्त कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि गुढ़ा कस्बे में भोड़की चौराहे पर व्यापारी जीतेंद्र की दुकान है। वह मंगलवार को अपनी दुकान पर बैठे थे। इस बीच बाइक सवार होकर तीन बदमाश आए और व्यापारी को एक पर्ची थमाई। जैसे ही वह पर्ची पढ़ने लगे, तभी बदमाशों ने दुकान के बाहर फायरिंग कर दी।
Rajasthan news: LIVE FAIRING IN JHUNJHUNU pic.twitter.com/v7UiZVK2wn
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) May 7, 2024
बदमाशों ने एक दो नहीं ताबड़तोड़ तीन फायरिंग की, इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि गनीमत रही कि फायरिंग की घटना में व्यापारी बाल-बाल बच गया।
व्यापारी पर फायरिंग करते हुए रंगदारी मांगने की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं जिसमे नकाबपोश बदमाश व्यापारी पर फायरिंग कर रहा हैं।
बदमाशों द्वारा व्यापारी को दी गई पर्ची में लिखा था, मैं कपिल शूटर, 50 लाख रुपये और मेरे भाइयों के साथ राजीनामा समय के साथ कर दीजिए, नहीं तो इस दुनिया से आपको विदाई लेनी पड़ेगी। आपके परिवार को दुख के दिन देखने पड़ेंगे। रंगदारी मांगने की पर्ची के अंत में संजू भार्गव गुजरवास लिखा हुआ है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घटनास्थल से कारतूस के खोल को जब्त कर लिया है। पुलिस ने घटना के बाद जिले में नाकाबंदी करवाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications