सगे भाइयों के परिवार में अंधाधुंध फायरिंग, जो भी आया सामने उसे ही मार दी गोली

Dholpur News, धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना इलाके के गांव छिंगा का अड्डा में दो सगे भाइयों के परिवारों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक चली लाठी-भाटा जंग में फायरिंग भी हुई।

firing between two brothers family in dholpur

फायरिंग के दौरान गोली लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने बाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां तीनों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल से तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रैफर किया, लेकिन रास्ते में एक युवक ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक कंचनपुर थाना इलाके के गांव छिंगा का अड्डा निवासी मानसिंह गुर्जर और बच्चन सिंह गुर्जर दोनों सगे भाई हैं। दोनों भाइयों में पुश्तैनी जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मामला पूर्वजों की संपत्ति और खेतों के बंटवारे का बताया जा रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के लोग कई बार झगड़ा कर आमने सामने हो चुके हैं।

firing between two brothers family in dholpur

बीती देर रात पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। झगड़े की शुरुआत तू-तू मैं-मैं से हुई। उसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष लाठी, डंडे, हथियारों और सरियों से लैस होकर आमने-सामने हो गए।

दोनों तरफ से करीब आधे घंटे खूनी संघर्ष चला, जिसमें बच्चन सिंह पक्ष के देशराज, देवेन्द्र और सोनू को गोली लगने से घायल हो गए। देशराज के पेट और देवेन्द्र के माथे पर गोली लगी। वहीं सोनू की भी गोली लगने से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। घटना में देशराज की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+