जैसलमेर : रामदेवरा के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, 15 दुकानों में करोड़ों का माल जलकर खाक

Jaisalmer News, जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े धाम रामदेवरा में देर रात भीषण आग लगने से 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस आगजनी में करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

fire in Ramdevra main market of Jaisalmer

जानकारी के अनुसार कस्बे के मुख्य बाजार में अज्ञात कारणों से एक दुकान में रात्रि को 1 बजे आग लग गई, जो देखते ही देखते अन्य दुकानों में फैल गई। इसके कारण वहां पर करीब 15 से अधिक दुकानें चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर रामदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची।

दुकानदारों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। मौके पर फायर बिग्रेड भी पहुंच गई और इसके अलावा फलोदी और जैसलमेर से भी फायरबिग्रेड बुलाई गई। इसके बाद बीएसएफ के जवान भी टैंकर लेकर पहुंचे। जिसके बाद करीब 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+