Fire in Khatu Mela 2025: खाटूश्यामजी मेला में दुकान में लगी आग, प्रशासन ने तुरंत बंद करवा पूरा बाजार
Fire in Khatu Mela 2025: राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के खाटू में बाबा श्याम का फाल्गुनी लक्खी मेल 2025 चल रहा है। खाटू मेला 2025 के दौरान मंगलवार को खाटूश्यामजी के मुख्य बाजार में एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया।
दमकल की टीम ने पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दुकानदार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
#खाट_में_कानून_कहां?-1
— Arvind Sharma (@sarviind) March 4, 2025
• खाटूश्यामजी में पुलिस रवैया पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा में प्रश्न उठाया.
• पुलिस की वजह से व्यापारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया है. सब लोग परेशान हो रहे हैं.#KhatuShyamJi #KhatuShyam pic.twitter.com/Q6XZaFSdsX
व्यापारियों में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर प्रशासन बाजार को बंद करवा रहा है, लेकिन आग जैसी घटनाओं से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
खाटूश्यामजी मेले में हो रही व्यवस्थाओं के नाम पर भारी अव्यवस्था खड़ी की जा रही है। मेरी प्रशासन को सलाह है कि व्यवस्थाओ के नाम पर अव्यवस्था फैलाना बन्द करे सभी का सहयोग करे और एक शानदार मेले का आयोजन करे, वरना लोगो को मजबूरन सड़को पर उतरना पड़ेगा ।।#खाटूश्यामजी @DcDmSikar pic.twitter.com/rquP9ZUC90
— Virendra Singh (@MLA_Virendra) March 3, 2025
प्रशासन ने दिया आश्वासनप्रशासन का कहना है कि आग लगने की घटना की जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कड़े सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ उपखंंड के खाटू कस्बे में बाबा श्याम का सालाना फाल्गुन लक्खी मेला 2025 इस बार 28 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 11 मार्च तक चलेगा। हालांकि बड़ी संख्या में श्याम भक्त धुलंडी तक खाटूश्यामजी में रुकेगा। वे धुलंडी 2025 को बाबा श्याम के साथ होली खेलने के बाद वापसी के करेंगे।
उधर, सीकर के दांतारामगढ़ से विधायक वीरेंद सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि 'इस बार बाबा श्याम के लक्खी मेले में हो रही व्यवस्थाओं के चक्कर मे प्रशासन द्वारा भारी अव्यवस्था खड़ी की जा रही है, जिस कारण से श्याम भक्तों के साथ साथ, यहां के व्यापारियों, नगरपालिका वासियों तथा आसपास के गांवों के लोगों को हद से ज्यादा परेशान किया जा रहा है जो अनुचित और गैर जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2025: खाटूश्यामजी के सबसे पहले भक्त खाटू से नहीं थे, फाल्गुन मेले में साल 1984 का VIDEO वायरल
पहली बार खाटूश्यामजी मेले में लोगों को इतनी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जगह जगह लोकल लोगो का भी प्रवेश बन्द किया गया है, गांवों में जगह जगह बैरियर लगाकर आसपास के गांव ढाणियों के वाहनों को आने जाने में परेशान किया जा रहा है। फल-सब्जियों व रोजाना उपयोग के सामान लाने वाले वाहनों को भी बार बार रोका जा रहा है। जहां हर वर्ष मेले के दौरान फ्री पार्किंग रहा करती थी। इस बार अलग-अलग सड़कों पर फ़ास्ट टैग द्वारा पार्किंग के नाम पर पैसे काटे जा रहे है। सड़कों पर फास्ट टैग लगाने से लोकल आमजन भी परेशान हो रहा है।
श्यामभक्तों से भी दुगुनी से तिगुनी राशि वसूल की जा रही है। बाबा श्याम का मुख्य मेला अंतिम 5-6 दिन रहता है, लेकिन उससे पहले भी यहां आने वाले श्याम भक्तों को खाली लाइनों में कई किलोमीटर पैदल चलवाया जा रहा है, जो बहुत ही गैरजरूरी है। मेरी प्रशासन को सलाह है कि व्यवस्थाओ के नाम पर अव्यवस्था फैलाना बन्द करे सभी का सहयोग करें और एक शानदार मेले का आयोजन करें, वरना लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications