Father's Day: एक पिता जिन्‍होंने मॉडल बेटी को बना दिया IAS, दिल जीत लेगी Aishwarya Sheoran की सफलता की कहानी

Father's Day 2026: पिता सिर्फ घर चलाने वाले शख्‍स ही नहीं होते, बल्कि वे अपने बच्चों के सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम भी होते हैं। जब कोई बच्चा बड़ा सपना देखता है, तो उसे पूरा करने के लिए सबसे पहले जिस शख्स का भरोसा काम आता है, वो अक्सर उसके पिता ही होते हैं। उनका साथ और विश्वास मुश्किल से मुश्किल रास्ते को भी आसान बना देता है।

Father's Day के मौके पर आज हम आपको एक ऐसे पिता से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष किया और अपनी माॅडल बेटी को आईएएस बना दिया। ये स्‍टाेरी पूर्व मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योरान की है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और पिता के मजबूत सहयोग से साल 2019 में 93वीं रैंक हासिल की।

Aishwarya Sheoran

2019 बैच की आईएएस अधिकारी ऐश्‍वर्या के तिपा कर्नल अजय जो पूर्व में एनसीसी तेलंगाना बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर के पद के रह चुके हैं। उन्‍होंने अपनी बेटी के इस बड़े सपने को साकार करने में किसी प्रोफेशनल मेंटॉर की तरह भूमिका निभाई। सेना में होने के बावजूद उन्होंने कभी अपनी बेटी पर अपने फैसले नहीं थोपे और हर मोड़ पर उसके साथ खड़े रहे।

Aishwarya Sheoran

ऐश्वर्या बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार थीं। साल 2017 में दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी रुचि के अनुसार मॉडलिंग में हाथ आजमाने की इच्छा जताई थी। किसी भी आम परिवार के लिए मॉडलिंग को करियर विकल्प के तौर पर स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन कर्नल अजय ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बेटी के इस फैसले का समर्थन किया।

Aishwarya Sheoran

बेटी का मॉडलिंग का सपना पूरा करने में पिता ने दिया साथ

ऐश्वर्या ने मॉडलिंग की शुरुआत के साथ ही अपने पिता के सामने एक शर्त रखी थी कि उनका पूरा परिवार मुंबई शिफ्ट हो जाए। कर्नल अजय ने अपनी व्यस्त सैन्य दिनचर्या के बावजूद बेटी के सपनों के लिए तुरंत अपनी सहमति दी और परिवार के साथ मुंबई चले गए। ऐश्वर्या ने वहां मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाई और वे मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रहीं, लेकिन जल्द ही उन्होंने अपना रास्ता बदलने और प्रशासनिक सेवा में जाने का फैसला किया।

Aishwarya Sheoran

जब ऐश्वर्या ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाया, तो कर्नल अजय कुमार एक पिता से ज्यादा उनके सबसे बड़े गाइड की भूमिका में आ गए। उन्हें पता था कि ऐश्वर्या के अंदर किसी भी काम को असाधारण ढंग से करने की क्षमता है। कर्नल अजय ने अपनी सैन्य अनुशासन की सीख को बेटी की तैयारी का सबसे मजबूत जरिया बनाया और खुद भी इस लंबी यात्रा में पूरी ऊर्जा के साथ शामिल हो गए।

Aishwarya Sheoran

डाइनिंग टेबल बना क्लासरूम

कर्नल अजय कुमार ने ऐश्वर्या की तैयारी को आसान बनाने के लिए एक विशेष रणनीति तैयार की। उन्हें मालूम था कि ऐश्वर्या ने लंबे समय से हिंदी विषय की पढ़ाई नहीं की थी और परीक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी था। इस मुश्किल को हल करने के लिए उन्होंने डाइनिंग टेबल को ही क्लासरूम बना दिया। वे हर रोज सुबह डाइनिंग टेबल पर ऐश्वर्या को हिंदी की तैयारी कराते थे ताकि इस विषय पर उनकी पकड़ मजबूत हो सके।

Aishwarya Sheoran

बेटी का तैयारी का समय बचाने में ऐसे की मदद

यूपीएससी की परीक्षा में करेंट अफेयर्स की भूमिका सबसे अहम होती है और इसमें सबसे ज्यादा वक्त समाचार पत्रों को पढ़ने में जाता है। कर्नल अजय ने इस समय को बचाने के लिए खुद जिम्मेदारी संभाली। वे रोज सुबह ऐश्वर्या से काफी पहले उठ जाते थे और पूरा अखबार ध्यान से पढ़ते थे। वे महत्वपूर्ण खबरों और आवश्यक विषयों पर निशान लगाते थे ताकि ऐश्वर्या को अनावश्यक खबरें पढ़ने में वक्त न गंवाना पड़े।

बेटी की मदद के लिए तैयार करते थे फाइल

इसके अलावा, कर्नल अजय कुमार ने अपनी बेटी की पढ़ाई से जुड़ी आदतों और प्राथमिकताओं का भी पूरा ख्याल रखा। ऐश्वर्या को इंटरनेट या डिजिटल स्क्रीन पर पढ़ना ज्यादा पसंद नहीं था, वे ट्र‍ेडिशनल तरीके से कागजी नोट्स और किताबों से पढ़ना चाहती थीं। इसे ध्यान में रखते हुए, कर्नल अजय इंटरनेट से जरूरी स्‍टडी मटीरियल, स्‍लेबस और पिछले वर्षों के परीक्षा पत्रों को ढूंढकर उनके प्रिंटआउट निकलवाकर फाइल तैयार करते थे।

एक अनुशासित सैन्य अधिकारी होने के नाते कर्नल अजय ने घर के अंदर पढ़ाई के माहौल को हमेशा पॉजटिव और चिंतामुक्त बनाए रखा। यूपीएससी जैसी मानसिक रूप से थका देने वाली परीक्षा के दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि ऐश्वर्या पर किसी भी तरह का दबाव न आए। उन्होंने ऐश्वर्या के टाइम मैनेजमें में मदद करने के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर रखा था, जो किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र के लिए एक बड़ा संबल होता है।

अभिभावकों के सहयोग की एक बेमिसाल मिसाल

कर्नल अजय कुमार को ऐश्वर्या के इसी दृढ़ संकल्प के कारण उन्हें बचपन में ही उनकी इस योग्यता का आभास हो गया था। आज जब ऐश्वर्या श्योरान देश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में आकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, तो उनके पिता का सिर गर्व से ऊंचा है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए भी यह एक बेहतरीन सीख है कि कैसे रणनीतिक तैयारी, सही मार्गदर्शन और बिना किसी मानसिक दबाव के कड़े से कड़े मुकाम को भी आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Who is IAS Aishwarya Sheoran: कौन हैं ऐश्वर्या श्‍योरान?

🟢ऐश्वर्या दिल्‍ली में पली-बढ़ी और संस्‍कृति स्‍कूल से स्‍कूलिंग की और स्‍कूल हेड गर्ल रहींं। 97.5% अंकों के साथ टॉपर भी बनीं। दिल्‍ली के श्री राम ऑफ कॉलेज(SRCC) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

🟢वर्ष 2015 में मिस दिल्ली का खिताब जीता। वर्ष 2014 में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस दिल्ली विजेता रहीं। वर्ष 2016 में Femina Miss India 2016 की फाइनलिस्ट बनीं। वर्ष 2016 के Lakme Fashion Week में भाग लेने वाली प्रमुख नई मॉडल्स में शामिल रहीं।

🟢वर्ष 2018 में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनजमेंट में सलेक्‍शन हुआ लेकिन सिविल सेवा की तैयारी को प्राथमिकता दी।2018 में मॉडलिंग से ब्रेक लेकर लगभग 10 माह घर पर रहकर बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी की।
🟢UPSC Civil Services Examination 2019 में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 93 प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+