Rajasthan: अशोक गहलोत के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर FIR दर्ज
Rajasthan News: गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशेक गहलोत को रावण के रूप में संबोधित किया। जन आक्रोश रैली में उन्होंने यह टिप्पणी की।

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ 'रावण' टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर एफआईआर दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्री ने अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जडावत ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ जिले में उन पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत को 'रावण' के रूप में संबोधित किया था। उन्होंने 27 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली में यह टिप्पणी की। इसके बाद सीएम गहलोत के वफादार कांग्रेस नेता सुरेंद्र जड़ावत ने गजेंद्र शेखावत के खिलाफ चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
हालांकि, इस मामले में केंद्रीय मंत्री की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा था कि अगर आप राजस्थान की राजनीति के इस रावण अशोक गहलोत को खत्म करना चाहते हैं तो हथियार उठाइए और राजस्थान में राम राज्य स्थापित करने का संकल्प लीजिए।
Recommended Video

सुरेंद्र जडावत ने अपनी शिकायत में कहा कि 27 अप्रैल को भाजपा ने सार्वजनिक स्थान पर एक बैठक आयोजित की और गजेंद्र शेखावत प्रमुख वक्ता थे। उन्होंने लोगों को दंगा करने के लिए उकसाने वाला भाषण दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों ने लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ झूठे प्रचार किए।
कहा कि सरकार के खिलाफ नफरत फैलाई गई। मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए उन्हें रावण कहकर उनका अपमान किया। बीजेपी झूठा प्रचार कर कांग्रेस को बदनाम कर रही है। कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपमान किया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News : सीएम गहलोत ने खोले के हनुमान जी के मंदिर में की पूजा अर्चना, आरसीए अध्यक्ष भी रहे मौजूद












Click it and Unblock the Notifications