वसुंधरा की गौरव यात्रा के बाद भाजपा विधायक की रैली पर पत्थरबाजी, 50 घायल

जयपुर। कुछ दिन पहले ही राजस्थान के जोधपुर जिले में सीएम वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी। उसके बाद कोटा में विधायक द्वारा निकाली जा रही विकास गौरव यात्रा पर भी पत्थरबाजी हो गई। घटना में करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

fifty people injured as Stone thrown on gaurav yatra in rajasthan

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हीरालाल नागर द्वारा निकाली जा रही 'विकास गौरव यात्रा' पर कुंदनपुर में कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के पथराव के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाईं हैं। सांगोद थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि कांग्रेस समर्थकों ने विधायक नागर की यात्रा को काले झंडे दिखाए। बाद में भाजपा और कांग्रेस समर्थकों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी की जिससे कुछ लोग चोटिल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर मामले दर्ज करवाये गए हैं।

भाजपा मंडल प्रमुख ओम नागर और जिला प्रमुख सुरेन्द्र गोचर ने मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच की जा रही है। भाजपा विधायक नागर ने यात्रा को बाधित करने के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुंदनपुर में इस तरह की घटनाएं पहले भी घटित हो चुकी है। नागर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमारे पास सूचना थी कि कांग्रेस यात्रा का विरोध करेगी। कांग्रेस समर्थकों ने 'रथ' पर पत्थरबाजी की और दो अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया और आसूं गैस के गोले छोड़े। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया कि जवाबी उनके समर्थकों ने जवाबी पत्थरबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+