डॉगी मींकू के निधन पर मालिक ने छपवाया शोक संदेश, रखी तीये की बैठक, पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी
female dog Meenku shok sandesh in churu Rajasthan: राजस्थान के चूरू जिले के गांव बास ढाकान पशु-पक्षियों के प्रति अटूट प्रेम का मामला सामने आया है। मालिक ने अपनी फीमेल डॉगी के निधन पर अखबारों में विज्ञापन छपवाया है। साथी उसे इंसान की तरह से अंतिम विदाई दी है। तीये की बैठक भी रखी है।
फीमेल डॉगी मीकूं के शोक संदेश के विज्ञापन की तस्वीर सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे डॉगी व मालिक के अजब प्रेम की गजब कहानी बता रहे हैं।

डॉगी के निधन पर विज्ञापन अरविंद ढाका ने प्रकाशित करवाया है। अरविंद ढाका राजस्थान के चूरू जिले के गांव बास ढाकान के रहने वाले हैं। चूरू जिला मुख्यालय पर नयाबास में श्री बालाजी मेडिकल स्टोर चलाते हैं।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में अरविंद ढाका ने बताया कि उन्हें पशु-पक्षियों से काफी प्रेम है। साल 2014 में वे 4500 रुपए में पालने के लिए हरियाणा के हिसार से एक माह की फीमेल डॉगी लेकर आए थे। उसका नाम मींकू रखा हुआ था।
अरविंद ढाका कहते हैं कि मींकू काफी संवदेशनशील थी। वह परिवार के सदस्यों और गायों के साथ रहती हैं। उसने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। 9 जुलाई 2024 को मींकू का निधन हो गया। उसके निधन पर हिंदू रीति रिवाज से शव को दफन किया गया है। 11 जुलाई को तीये की बैठक रखी है।

अरविंद ढाका के अनुसार मींकू में कई खास बातें थीं। वे जब भी सुबह घर से मेडिकल स्टोर पर जाता था तो सुबह पौने आठ बजे स्टैण्ड पर आकर बस में बैठता था। तब मींकू उनको बस स्टैण्ड छोड़ने आती थी। शाम को सवा सात बजे वापस आता तब मींकू बस स्टैण्ड पर इंतजार करती मिलती थी।
साल 2020 में अरविंद ढाका ने अल्टो कार खरीदी थी तब मींकू कार को इतना पहचानती थी कि अरविंद ढाका जब भरे बाजार में भी मींकू को यह कह देते कि जाओ कार में जाकर बैठो तो वह पार्किंग में खड़ी तमाम कारों में से अरविंद ढाका की कार को ढूंढ लेती थी।












Click it and Unblock the Notifications