Rajasthan: महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पिता का बयान-'आरोपियों के नाम नहीं जानता'
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके गांव में घुमाने का मामला सामने आया है। लोग महिला को बचाने की बजाय उसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान की सियासत भी गरमा गई है।

आदिवासी इस महिला को नग्न करके घुमाने के मामले में जहां पुलिस ने पति ने तीन आरोपियों को डिटेल कर लिया है। वहीं, महिला के पिता का भी बयान सामने आया है। पिता ने कहा कि घटना परसों की है। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में वे रात करीब 11 बजे उसे घर छोड़ने आए। वहां चार-पांच लोग थे। आरोपियों के नाम नहीं जानता।
बता दें कि महिला की एक साल पहले हुई थी। गुरुवार शाम पड़ोसी युवक उसे घर ले गया था। पति को इस बात का पता चला तो वह परिजनों को साथ लेकर वहां पहुंच गया और हंगामा करने लगा। वह महिला को पकड़कर एक छप्पर के नीचे लाया और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह उसे नग्न करके नदी की ओर ले गया।
पूरे प्रकरण में प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार कहते हैं कि मामले नाते जाने का विवाद का है। जांच के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। इधर, सीएम अशोक गहलोत ने एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर लिखा, 'प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।'
सीएम ने आगे कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications