राजस्थान में दर्दनाक हादसे में यूपी निवासी पिता व दो बच्चों की मौत, एक ही बाइक पर बैठे थे 5 लोग
सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके के चूड़ी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का रहने वाला अनवर अपने परिवार के पांच सदस्यों को मोटरसाइकिल बैठाकर मुकुंदगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में चूड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में अनवर व उसके 2 साल और 5 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। पत्नी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें लक्ष्मणगढ़ अस्पताल लाया गया है। लक्ष्मणगढ़ से हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रैफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाधिकारी भगवान सहाय ने बताया कि तीनों शवों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
सीकर खाली प्लाट में शव मिला
सीकर। सीकर के एक खाली प्लाट में शव मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान देख गुस्साए परिजनों हत्या कर शव प्लाट में डालने का मामला दर्ज करवाया है। शव खंडेला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से किया इनकार किया है। उनकी मांग है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो। बता दें कि सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के पलसाना रोड स्थित खंडेलवाल वैश्य धाम के पास शनिवार को सुहागपुरा निवासी कैलाश का शव मिला था।












Click it and Unblock the Notifications