अलवर: शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में पिता समेत 4 बच्चों की चाकूओं से गोदकर हत्या
अलवर। राजस्थान के अलवर में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला सोमावार रात का बताया जा रहा है। अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में पिता समेत 4 बच्चों की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बता दें कि अलवर जिले में मृतक बनवारी लाल शर्मा यहां किराये की मकान में रहता था। वो हेवल्स कंपनी में क्रेन का ड्राइवर था। उसके साथ पत्नी संतोष उसके तीन बच्चे अमन, हैप्पी अजू और बनवारी के भाई मुकेश का बेटा निक्की रहते थे। कुछ समय पहले ही संतोष की बहन अपने मंदबुद्धि बच्चे के साथ यहां रहने आई थी।

मरने वालो सभी कठूमर के गारू गांव के निवासी थे। थानाधिकारी विनोद सांवरिया मौके पर पहुंच गए है। सभी शवों को जिला अस्पताल पोर्टमास्ट के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications