रो रहे बूढ़े किसान को देख BJP विधायक पूनिया का पसीजा दिल, बोले -निराश ना हो बच्चियों का कन्यादान मैं करूंगा
ओले में किसान की फसल हुई नष्ट तो BJP विधायक ने कहा - निराश ना हो बच्चियों का कन्यादान मैं करूंगा

राजस्थान में ओला गिरने से सैकड़ों किसानों की खेत में खड़ी फसल बरबार हो गई। फसल बरबाद होने के बाद गरीब किसान खून के आंसू रो रहे हैं। राजस्थान में किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। वहीं एक किसान का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया जिसमें बूढ़ा किसान ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेत में लगी फसल बरबाद होने पर रो रहा था। जिसका भावुक वीडियो देख राजस्थान की विपक्षी पार्टी भाजपा के विधाायक सतीश पुनिया का दिल पसीज गया और उन्होंने बूढ़े किसान की मदद करने के लिए उसकी बेटियों की शादी का खर्च उठाने का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान के बीजेपी विधायक व पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया पर राजस्थान के बूढ़े किसान का दुख व्यक्त करते हुए न्यूज संबंधी वीडियो शेयर किया है। जिसमें राजस्थान के अलवर के गांव का बूढ़ा किसान ओलावृष्टि के चलत फसल बर्बाद होने के बाद रोता हुआ नजर आ रहा है। उसने कहा कि मेरी इस साल की फसल बर्बाद हो गई है अब मैं अपनी बेटी की शादी कैसे करूंगा। इसके साथ ही बूढ़े किसान ने सरकार से मदद की गुहार लगाता हुआ नजर आ रहा है।
इस वीडियो को देखकर राजस्थान के भाजपा विधायक सतीश पूनिया ने ओलावृष्टि के चलते अलवर के एक किसान राम रेबरी की फसल बर्बाद होने के बाद उसकी मदद करने का ऐलान किया । उन्होंने ट्वीट किया, "रामू भाई आप निराश न हों, आपकी बच्चियों का कन्यादान मैं करूंगा। सरकार भी किसानों को जल्दी मुआवज़ा दे।"
बता दें सतीश पुनिया राजस्थान के पूर्व भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे लेकिन राजस्थान चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा कर उनके स्थान पर सीपी जोशी को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications